फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government statement after rahul gandhi speech

ISI पर झूठे साबित हो गए राहुल गांधी

Sat, 26 Oct 2013 10:51 AM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
up government statement after rahul gandhi speech

प्रदेश सरकार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस बयान को सिरे से नकार दिया है कि आईएसआई मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों के संपर्क में है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आईजी लोक शिकायत जय नारायण सिंह और गृह सचिव कमल सक्सेना ने कहा कि किसी भी खुफिया एजेंसी की ओर से ऐसा कोई इनपुट नहीं है कि मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों से आईएसआई संपर्क में है।
विज्ञापन


ऐसे ही अभिसूचना विभाग के सूत्रों का भी कहना है कि दंगा पीड़ितों के आईएसआई या किसी आतंकी संगठन के संपर्क में आने की कोई जानकारी नहीं है।

जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मध्य प्रदेश में गुरुवार को मुजफ्फरनगर दंगे के पीड़ितों के आईएसआई के संपर्क में होने की बात कह सबको चौंका दिया था।

पढ़ें-'दंगा पीड़ितों के दर्द पर भी राहुल कर रहे राजनीति'
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराने का दावा ठोंकने के साथ ही राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा आग लगाती है और उसे कांग्रेस बुझाती है।

राहुल का बयान आने के फौरन बाद आला अफसरों ने राज्य की खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से बात कर जानने की कोशिश की कि क्या ऐसी कोई रिपोर्ट आई या बनाई गई है।

खुफिया विभाग के अफसरों ने आला अफसरों को भी यही जवाब दिया कि ऐसी कोई सूचना सामने नहीं आई, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि दंगा पीड़ित आईएसआई के संपर्क में हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed