फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government should celebrate day of regret for death of innocents in Gorakhpur.

मासूमों की मौत पर योगी की सफाई से संघ नाराज, कहा- प्रायश्चित दिवस मनाए सरकार

Mon, 14 Aug 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
UP government should celebrate day of regret for death of innocents in Gorakhpur.
आरएसएस व योगी - फोटो : amar ujala

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत पर सरकार की सफाई व आंकड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को रास नहीं आ रही है। अवध प्रांत के संघचालक प्रभु नारायण ने अपनी फेसबुक वॉल पर सरकार के रुख से नाखुशी जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है- दोषी कोई भी हो, सरकार नैतिक जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। प्रदेश सरकार को एक दिन का प्रायश्चित दिवस मनाना चाहिए। फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किस तरह की संवेदनशीलता होनी चाहिए, प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखनी चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ,  स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने 12 अगस्त को लखनऊ तथा 13 अगस्त को गोरखपुर में मीडिया से कहा था कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीयत अच्छी पर मौत के आंकड़े देना सही नहीं

UP government should celebrate day of regret for death of innocents in Gorakhpur.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF

प्रभु नारायण ने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि गोरखपुर की दर्दनाक घटना से पूरा देश स्तब्ध है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। इस घटना के बाद सीएम, स्वास्थ्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जो विचार व्यक्त किया, उससे मैं दुखी हूं। यह ठीक है कि वर्तमान मुख्यमंत्री की नीयत अच्छी है, लेकिन जो सफाई व आंकड़े दिए गए, वह उचित प्रतीत नहीं होता।

चाहे दोषी कोई भी हो, सरकार इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है। इसके लिए पूरे मंत्रिमंडल सहित भाजपा संगठन को प्रायश्चित करना चाहिए। वे चाहे तो एक दिन का प्रायश्चित दिवस भी मना सकते है।

जब राजनेता विरोध दिवस, शौर्य दिवस मनाते हैं तो इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रयश्चित क्यों नहीं करते? जांच के बाद कुछ लोगों को सिर्फ सूली पर चढ़ा देने से काम नहीं बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed