फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government's big decision, roster of Lekhpals will be decided in the state; will get rid of unnecessary

यूपी: शासन का बड़ा फैसला, प्रदेश में लेखपालों का रोस्टर होगा तय; तहसील के अनावश्यक चक्करों से मिलेगी मुक्ति

Tue, 15 Jul 2025 10:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 15 Jul 2025 10:03 PM IST
सार

Roster of Lekhpals: यूपी में लोगों को तहसील के अनावश्यक चक्कर लगवाने से बचाने के लिए लेखपालों का रोस्टर तय किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
UP: Government's big decision, roster of Lekhpals will be decided in the state; will get rid of unnecessary
शासन के इस फैसले से लोगों को मिलेगी राहत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजस्व तंत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़े बदलाव की शुरुआत राजस्व परिषद ने की है। इसके तहत लेखपालों का दिन और रोस्टर तय किया जाएगा। राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस पहल से लोगों को प्रमाण पत्रों की संस्तुति, भू-अभिलेखों को अपटेड करना, वरासत संबंधी काम समय से त्रुटिरहित और ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अनावश्यक तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस परिवर्तन से प्रदेश के 10 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी लेखपालों को तहसील स्तर पर एक निश्चित कार्यस्थल दिया जा रहा है। वहां उन्हें इंटरनेट और आधुनिक डेस्कटॉप की सुविधा दी जाएगी। इससे लेखपालों के कामकाज में न केवल तीव्रता आएगी, बल्कि प्रमाणपत्रों की संस्तुति, वरासत, भू-अभिलेख, निरीक्षण रिपोर्ट जैसे काम पारदर्शिता और सटीकता के साथ होंगे। साथ ही एकीकृत डिजिटल लॉगिन प्रणाली विकसित की जा रही है, जिससे सभी काम एक ही पोर्टल से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लेखपालों की उपस्थिति को ग्रामस्तर तक सुलभ बनाने के लिए तहसील और ग्रामसभा स्तर पर रोस्टर प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे नागरिकों को यह जानकारी होगी कि उनके हलके का लेखपाल किस दिन उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक लेखपाल को टैबलेट और मोबाइल इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है, जिससे वे ग्राम सचिवालय या पंचायत भवन से सीधे नागरिकों को सेवाएं दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed