{"_id":"60f705da8ebc3e61c5267ca9","slug":"up-government-procurement-from-gem-portal-increased-four-times-even-during-corona-period-up-number-one-in-government-purchases-from-gem-portal-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कोरोना काल में भी जेम पोर्टल से बढ़ी चार गुना सरकारी खरीद, देश में जेम पोर्टल से सरकारी खरीदारी में यूपी नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कोरोना काल में भी जेम पोर्टल से बढ़ी चार गुना सरकारी खरीद, देश में जेम पोर्टल से सरकारी खरीदारी में यूपी नंबर वन
Tue, 20 Jul 2021 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति रंग ला रही है। जेम पोर्टल के माध्यम से देश में सबसे ज्यादा खरीद यूपी के सरकारी विभागों ने की है।
विज्ञापन
Government Gem portal
- फोटो : social media
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति रंग ला रही है। जेम पोर्टल के माध्यम से देश में सबसे ज्यादा खरीद यूपी के सरकारी विभागों ने की है। पिछले सवा चार साल में करीब 20 गुना खरीद की गई है। इससे देश में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। कोरोना काल में सरकारी विभागों ने पिछले साल की तुलना में चार गुना अधिक खरीद की है।
विज्ञापन
जेम पोर्टल के माध्यम से वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में 365 करोड़ रुपये की खरीद हुई थी। जबकि, कोरोना काल में वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 561 करोड़ और वर्तमान वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 2075 करोड़ की खरीद हुई है। जेम पोर्टल के माध्यम से नगर विकास विभाग ने सबसे ज्यादा खरीदारी की है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, गृह विभाग, व्यवसायिक शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट, खाद्य एवं रसद विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल कहते हैं कि जेम पोर्टल पर 12589 सरकारी खरीदार हैं। एक लाख 81 हजार 487 विक्रेता हैं। इसमें 60,906 सूक्ष्म और लघु उद्यमी भी शामिल हैं। इन उद्योगों से सवा दो लाख से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिला है। पिछले सवा चार सालों में सरकारी विभागों ने 11,885 करोड़ रुपये के 5,45,660 ऑर्डर दिए हैं। केंद्र सरकार ने प्रदेश को 2018 में बेस्ट बायर अवार्ड और 2019 में सुपर बायर अवार्ड से भी सम्मानित किया है।
विज्ञापन