फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government plans to give jobs to 22 Lakh women.

22 लाख महिलाओं को रोजगार देने का ब्लू प्रिंट तैयार, इन क्षेत्रों में दिया जाएगा काम

Sun, 14 Jun 2020 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Jun 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
UP government plans to give jobs to 22 Lakh women.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने इस वर्ष दो लाख नए महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के गठन की योजना बनाई है। इससे 22 लाख महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर नए क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


प्रवासी महिलाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा, जिससे समूह की प्रत्येक महिला की 8 से 15 हजार रुपये महीने तक आय हो सके। कोरोना महामारी के कारण दूसरे प्रदेशों से काम छोड़कर यूपी लौटे 30 लाख प्रवासियों में करीब 10 लाख से अधिक महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्तमान में 3 लाख 61 हजार 140 महिला एचएचजी हैं, इनसें 38,37,486 महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें से 1,80,773 एचएचजी की 8,17,769 महिलाएं दोना-पत्तल, ऑटो, ई-रिक्शा, मोमबत्ती बनाने, सोलर लैंप, मास्क, सैनिटाइजर, जरी जरदोजी, चिकनकारी जैसी कुल 68 गतिविधियों में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार के नए क्षेत्र

- एक लाख से अधिक परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील बनाने का काम समूहों को दिया जाएगा।
- महिला स्वयं सहायता समूहों को गांवों में राशन की दुकानें आवंटित की जाएंगी।
- मनरेगा में हर 50 श्रमिक पर एक महिला मेट की नियुक्ति होगी।
- गांवों में बैंक और जनता के बीच की कड़ी के रूप में 58 हजार बैंक कॉरेस्पोंडेंट सखी की नियुक्ति की जा रही है।
- मुख्यमंत्री ने 15 जून से एक करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा है, एक करोड़ श्रमिक पर दो लाख मेट नियुक्त किए जाएंगे, इनमें 50 प्रतिशत (एक लाख) मेट एचएचजी की महिलाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed