UP Big News: योगी बोले- अजय भाई के हत्यारे के सामने झुके, मछली दावत पर सियासत; भैंसों की नीलामी पर हंगामा
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
सीएम योगी का कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज, बोले- अजय राय ने भाई के हत्यारे के सामने घुटने टेक दिए
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं के कथित दोहरे आचरण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग विरासत का अपमान करने के साथ धार्मिक आस्था को लेकर भी दिखावा करते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद मछली की दावत उड़ाई। यही कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में भैंसों की नीलामी पर हंगामा, पुलिस फोर्स तैनात; टांगकर ले गई
नगर निगम की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे से अवैध डेयरियों से जब्त की गई भैंसों की नीलामी शुरू कराई गई। दोपहर करीब एक बजे नीलामी के दौरान सपा यूथ ब्रिगेड और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इस दौरान सीतापुर से आए एक युवक के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पढ़ें पूरी खबर
यूपी में मछली दावत पर राजनीति
सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर सावन के महीने में मछली की दावत होती है, तो यह हद से ज्यादा है। कांग्रेस जो चाहे करती है। कांग्रेस नेता हर चीज में माहिर हैं। पढ़ें पूरी खबर
सीएम से पूनम बोली- 'आत्मनिर्भर बनना चाहती हूं'
सीतापुर के गुरुदेव नगर हरगांव की रहने वाली पूनम देवी ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मिलीं और गोपालन की अभिलाषा बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उनकी मांगों पर विचार करते हुए अपर मुख्य सचिव (पशुधन) को निर्देश दिया कि इन्हें निराश्रित गाय उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। वहीं एक दिव्यांग ने अवैध कब्जे की भी शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने जांच कराकर निराकरण का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर
अलीगढ़ में मायावती का मंदिर बनाने की तैयारी
जिस तरह से देश में चाहने वालों ने महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी, सोनिया गांधी आदि के मंदिर बनाए और उसमें उनकी पूजा होती है, उसी प्रकार से अब यूपी के अलीगढ़ में बसपा सुप्रीमो व यूपी की पूर्व सीएम मायावती का मंदिर बनाने की तैयारी है। अलीगढ़ से जिसके लिए मायावती को पत्र भेजा गया है। वहां से जबाव मिलते ही भूमि पूजन का कार्य शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर