फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government may increase the salary of shikshamitra.

UP News: शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही योगी सरकार

Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। उनकी सुविधाएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
UP government may increase the salary of shikshamitra.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के लिए और सुविधाएं बढ़ाने पर विचार कर रही है। सपा विधायक स्वामी ओमवेश के सवाल के जवाब में संदीप सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। उसकी रिपोर्ट आने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में संदीप सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त है। लिहाजा भर्ती का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अनुदेशक, शिक्षा मित्र व सहायक अध्यापकों की कुल संख्या 6,28,915 है।
विज्ञापन


प्राथमिक में 30 छात्र पर एक शिक्षक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 छात्र पर एक शिक्षक का प्रावधान है। इसके अनुसार परिषदीय विद्यालयों पर्याप्त शिक्षक हैं। वहीं 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed