{"_id":"619f432af4be8a38bc6ed8ca","slug":"up-government-issued-money-to-help-people-who-lost-their-family-mebers-because-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी सरकार ने कोविड से मृतकों के परिजनों व बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए जारी की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी सरकार ने कोविड से मृतकों के परिजनों व बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए जारी की सहायता राशि
Thu, 25 Nov 2021 01:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:32 PM IST
सार
योगी सरकार ने कोरोना के कारण मृत हुए लोगों के परिजनों के लिए 50-50 हजार रुपये सहायता राशि देने के लिए धन का आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 से मृतकों के परिजनों व बाढ़ के कारण 2021-22 में क्षतिग्रस्त हुई फसलों से किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने कोविड से मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपये देने का एलान किया था और इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए थे जिसके आधार पर 22898 मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, 2021-22 में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों से प्रभावित होने वाले बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, सिद्घार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव और वाराणसी के किसानों के लिए कृषि निवेश अनुदान के अंतर्गत सहायता राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन