{"_id":"5e7709178ebc3e6f9507b4f0","slug":"up-government-is-planning-to-arrange-10-thousand-beds-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार आइसोलेशन बेड की व्यवस्था कर रही योगी सरकार, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार आइसोलेशन बेड की व्यवस्था कर रही योगी सरकार, निर्देश जारी
Sun, 22 Mar 2020 12:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी सरकार कोरोना वायरस से लड़ने और संक्रमितों के सही इलाज के लिए बड़े पैमाने पर आइसोलेशन बेड बनाने की योजना तैयार कर रही है। प्रदेश के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों में 10 हजार आइसोलेशन बेड बनाए जाएंगे। अभी मात्र 2000 बेड की ही व्यवस्था है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को पूरी गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को हम आपसी सहयोग से जरूर हराएंगे। इसके लिए जरूरी है कि सभी सावधानी बरतें।