फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government increased dearness allowance.

UP News: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ाया गया, पेंशनरों को भी फायदा

Thu, 24 Oct 2024 05:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Oct 2024 05:42 PM IST
सार

यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इसका लाभ लाखों पेंशनरों को भी मिलेगा।

विज्ञापन
UP government increased dearness allowance.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय के बाद राज्य कर्मचारियों को अब 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। फैसले से पेंशनरों को भी लाभ मिलेगा। 30 अक्तूबर को राज्य कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले का राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और निगम के लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2024 से लागू की जाएगी। बता दें कि एक अक्तूबर से देय धनराशि का भुगतान 30 अक्तूबर को किया जाएगा। वहीं, एक जुलाई से 30 सितंबर तक के बढ़े हुए एरियर की राशि पीएफ खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कटेहरी सीट पर भाजपा ने धर्मराज निषाद को बनाया प्रत्याशी, बसपा से पूरी कर चुके हैं जीत की हैट्रिक, मंत्री भी रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: हाईकोर्ट की दो टूक, कहा- यह विश्वास करने का कोई कारण नहीं कि यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट की नहीं सुनेगी


एक दिन पहले, बोनस देने के फैसले को दी मंजूरी
इसके पहले, योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में लिए गए निर्णय को एक्स पर जारी करते हुए कहा गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के समस्त पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस प्रदान करने का सहर्ष निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed