फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bypoll in UP: BJP fields Dharmraj Nishad on Katehari assembly seat.

UP: कटेहरी सीट पर भाजपा ने धर्मराज निषाद को बनाया प्रत्याशी, बसपा से पूरी कर चुके हैं जीत की हैट्रिक

Thu, 24 Oct 2024 11:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Oct 2024 11:44 AM IST
सार

अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से उम्मीदवार बनाए गए धर्मराज निषाद पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2002 में भी वे बसपा से जीते। वर्ष 2007 में बसपा के ही टिकट पर जीत की हैट्रिक पूरी की। बसपा सरकार में मंत्री भी बने थे।

विज्ञापन
Bypoll in UP: BJP fields Dharmraj Nishad on Katehari assembly seat.
धर्मराज निषाद को बनाया उम्मीदवार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद को मैदान में उतार दिया है। कई दिनों से चले आ रहे कयासों को खत्म करते हुए पार्टी ने अंततः अति पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी पर दांव लगाया।
विज्ञापन


कटेहरी से ही धर्मराज वर्ष 1996 में पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2002 में भी वे बसपा से जीते। वर्ष 2007 में बसपा के  ही टिकट पर जीत की हैट्रिक पूरी की। बसपा सरकार में वे मत्स्य मंत्री भी बने। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने 2022 में अकबरपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा लेकिन सफल नहीं हुए अब भाजपा ने उन्हें दोबारा मौका दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: भाजपा ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, करहल सीट पर अनुजेश यादव को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा के निशान पर सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन, अखिलेश-राहुल की फोन पर बात के बाद फैसला


इस सीट से टिकट के प्रबल दावेदार अवधेश द्विवेदी भी थे जो लगातार दो बार से पराजित हो रहे थे। इसके अलावा अजीत सिंह, अजय सिंह सिपाही, रमाशंकर सिंह आदि भी प्रमुख दावेदारों में से थे पर बाजी धर्मराज के हाथ लगी। अब वे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार 25 अक्तूबर को अपना परचा  कलेक्ट्रेट पहुंचकर भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed