फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government declares 20 lakh help for dileep saroj's family.

दिलीप सरोज के परिजनों को 20 लाख की सहायता, अखिलेश बोले- पूरा प्रदेश अपराधियों के हवाले

Tue, 13 Feb 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Feb 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
up government declares 20 lakh help for dileep saroj's family.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में एलएलबी के छात्र दिलीप सरोज की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिलीप के  परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने इन घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इस समय प्रदेश अपराधियों के हवाले है। अपराधी बेखौफ हत्याएं कर रहे हैं और पुलिस एनकाउंटर की आड़ में निर्दोषों को ठिकाने लगा रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र दिलीप सरोज की बेरहमी से हत्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश सरकार को दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने मृतक छात्र के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि राज्य सरकार के दस महीने के कार्यकाल में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। व्यापारियों के जान-माल की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां कौन निवेश करने आएगा?


इलाहाबाद दौरा टला : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 14 फरवरी का इलाहाबाद दौरा स्थगित हो गया है। उन्हें  इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होना था। दौरा टलने की वजह दलित छात्र की हत्या माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed