फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government budget for lucknow

Lucknow News: लखनऊ के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में दिए 3961 करोड़ रुपये

Thu, 23 Feb 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
up government budget for lucknow
लखनऊ। प्रदेश सरकार के बजट से राजधानी लखनऊ की झोली में इस बार करीब 3961 करोड़ रुपये आए हैं। इससे मोहनलालगंज में टेक्सटाइल पार्क के साथ कुकरैल वनक्षेत्र में नाइट सफारी विकसित करने का काम होगा। सबसे अधिक बजट चिकित्सा शिक्षा व इलाज के लिए मिला है। इसमें 2717 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बजट आंकड़ों को देखें तो शहर की सूरत इस खर्च से बदलने वाली है। एलडीए को 150 करोड़ रुपये अवस्थापना सुविधाएं जैसे सड़क, नाली, पार्क आदि के विकास के लिए मिले हैं। इससे जरूरत के मुताबिक शहर को चमकाया जाएगा। करीब 821 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी अटके जेपीएनआईसी के भी पूरा होने की उम्मीद जगी है। बजट में इसको पूरा करने के लिए भी पैसा दिया गया है। हालांकि, पिछले साल आवंटन के बाद भी यह पैसा एलडीए को जारी नहीं हो सका था। शहर में पर्यावरण बेहतर करने के लिए भी खर्च होगा। नगर निगम को सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए बजट दिया गया है। वहीं, मूसाबाग जैसी ग्रीनबेल्ट को विकसित करने के लिए भी वन विभाग को बजट मिला है। पिछले बजट में राजधानी को 3400 करोड़ रुपये मिले थे। इस लिहाज से इस बार 561 करोड़ रुपये ज्यादा मिले हैं।
विज्ञापन

कहां कितना मिला बजट
लखनऊ विकास क्षेत्र और अवस्थापना निधि - त्र150 करोड़
टेक्सटाइल पार्क (पीएम मित्र योजना) - त्र20 करोड़
अंबेडकर पार्क स्मारक समिति - त्र339.75 करोड़
संस्कृति स्कूल संचालन व निर्माण कार्य - त्र22 करोड़
जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र - त्र40 करोड़
सीएसआई टॉवर्स का निर्माण - त्र25 करोड़
रेरा व ट्रिब्युनल के भवन का निर्माण - त्र20.43 करोड़
राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण - त्र66.91 करोड़ रुपये
कुकरैल नाइट सफारी पार्क का निर्माण - त्र50 करोड़
मूसाबाग वन क्षेत्र का विकास - त्र1.53 करोड़
वन विभाग मुख्यालय स्थित अरण्य भवन में ग्रीन ईकोफ्रेंडली कार्यालय का निर्माण - त्र5 करोड़
वाजिद अली शाह महोत्सव - त्र0.40 करोड़
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट - त्र49 करोड़
15वें वित्त आयोग में बजट - त्र246 करोड़
बिरजू महाराज कत्थक संस्थान - त्र1.61 करोड़
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में शिक्षा आदि के विकास के लिए- त्र10 करोड़
भातखंडे संस्कृति विवि लखनऊ के सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मियों के देयकों का भुगतान - त्र14.22 करोड़
भारतेंदु नाट्य अकादमी के बीएमशाह एवं थ्रस्ट प्रेक्षाग्रहों का जीर्णोद्धार - त्र10 करोड़
अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र, रहमानखेड़ा - त्र44.74 करोड़
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नए भवन के लिए - त्र1 करोड़
उत्तर प्रदेश फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट लखनऊ में स्थापित होने वाली प्रयोगशाला व संचालन - त्र6 करोड़
महानगर सचिवालय कॉलोनी में नए आवास निर्माण - त्र11 करोड़
पुरानी ड्राइवर कॉलोनी डालीबाग में आवास निर्माण - त्र4.42 करोड़
-----
शैक्षिक व चिकित्सा संस्थाओं को बजट
केजीएमयू- त्र1090.12 करोड़
एसजीपीजीआई- त्र953.95 करोड़
कैंसर संस्थान- त्र123.14 करोड़
अटल चिकित्सा विवि- त्र11.36 करोड़
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान- त्र526.83 करोड़
सेंटर फॉर बायोमेडिकल रिसर्च- त्र17.75 करोड़
लविवि- त्र57.11 करोड़ रुपये
कला एवं शिल्पकला महाविद्यालय- त्र15.31 करोड़
लोहिया विधि विश्वविद्यालय- त्र1.58 करोड़
भाषा विश्वविद्यालय- त्र16.12 करोड़
बीबीएयू- त्र5 करोड़
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास- त्र4 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed