फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government budget for lucknow hospitals

योगी सरकार के बजट में से सेहत के लिए क्या मिला

Wed, 12 Jul 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Jul 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
up government budget for lucknow hospitals
डेमो - फोटो : demo pic
योगी सरकार के पहले बजट में सेहत दुरुस्त रखने के लिए 64.43 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया। बजट में जहां पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं के लिए जरूरत के मुताबिक कम रकम दी गई वहीं, सिविल अस्पताल, केजीएमयू और एसजीपीजीआई को कम धनराशि मिली है। 
विज्ञापन


‌स‌िव‌िल अस्पताल के व‌िस्तार को 19 करोड़ रुपये म‌िले
बजट में मिले 19 करोड़ से सिविल अस्पताल में सौ बेड की नई ओपीडी का निर्माण, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड और संसाधनों की खरीद की जानी है। पुरानी ओपीडी की आधी बिल्डिंग को तोड़कर बनाया जाना है।
विज्ञापन


विशिष्ट सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। लगभग तीन मंजिला की एक इमारत में मरीजों को सारी सुविधाएं होंगी उपलब्ध। नई ओपीडी के विस्तार से हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। मरीजों को भटकना की जगह एक ही जगह इलाज मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकार में 426 करोड़ की बनी थी योजना
सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए पूर्ववर्ती सपा सरकार में एक हजार बेड की नई ओपीडी बनानेे की योजना थी। इसके लिए 426 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया था।

हालांकि बाद में बजट कम कर 150-200 करोड़ करने की योजना बनाई थी। अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान सरकार के इस बजट से पुरानी भवनों को तोड़ने और उसका नक्शा ही तैयार कराया जा सकेगा। हालांकि आवास विकास से नक्शा पास हो चुका है। इसमें पुरानी ओपीडी के कमरा नंबरा एक से चौदह तक को तोड़ा जाएगा। इसके बाद यहां 14 कमरों की ओपीडी बनेगी।

केजीएमयू के निर्माण पर  9 करोड़ होंगे खर्च
महामारी आदि के नियंत्रण के लिए प्रयोशाला नेटवर्क की स्थापना के लिए 2.79 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानव शक्ति की विकास योजनाओं के लिए पांच करोड़ रुपये और शेष वेतन के लिए दिए जाएंगे। इस योजना की शुरुआत के लिए खुद सरकार की ओर से बजट जारी किया गया है।
 

‌म‌िला जरूरत की अपेक्षा काफी कम

up government budget for lucknow hospitals
डेमो - फोटो : amar ujala
एसजीपीजीआई में ट्रॉमा सेंटर के संचालन को
25 करोड़ रुपये 

क्या होना- ट्रॉमा सेंटर के विस्तार के लिए बजट में 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें भवन और वार्डों आदि का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त मशीनों, उपकरण और अन्य संसाधनों के लिए 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

टर्शरी केयर कैंसर केंद्र की स्थापना
म‌िले- 11.43 करोड़ रुपये

क्या होना- ‘प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कॉर्डियोवैस्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक’ योजना के अंतर्गत टर्शरी केयर कैंसर केंद्र की स्थापना होगी। इसमें चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और रिसर्च की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संसाधन, उपकरण सहित अन्य संसाधनों की खरीद की जानी है।

जरूरत 120 करोड़ की, मिला 50 करोड़
210 बेड के ट्रॉमा सेंटर के लिए 120 करोड़ की जरूरत है लेकिन सरकार ने मात्र 50 करोड़ रुपये ही दिए हैं। यह जरूरत की अपेक्षा काफी कम हैं। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि इस बजट से काम में निरंतरता बनी रहेगी। बजट मिलने के बाद मरीजों के लिए जो ज्यादा जरूरी होगा, उसे पहले पूरा किया जाएगा।

वहीं, टर्शरी केयर कैंसर केंद्र की स्थापना के लिए यूपी सरकार और केंद्र सरकार का 40:60 का अनुपात था। इस लिहाज से यूपी सरकार ने फिलहाल 40 फीसदी बजट तो दे दिया है, लेकिन अभी केंद्र से 60 फीसदी मिलना बाकी है। एसजीपीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि अभी उन्हें बजट की जानकारी नहीं है। बजट के निर्धारण के अनुसार राज्य सरकार को 40 फीसदी देना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed