{"_id":"5f945ced3c4e1a1c591d0453","slug":"up-government-approves-the-data-center-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने प्रदेश का पहला डेटा सेंटर बनाए जाने को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने प्रदेश का पहला डेटा सेंटर बनाए जाने को दी मंजूरी
Sat, 24 Oct 2020 10:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में प्रदेश का डेटा विदेशों में सुरक्षित रखने की मजबूरी नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार ने राज्य के पहले डाटा सेंटर बनाने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
यह परियोजना युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आएगी। अन्य जगहों पर काम कर रही आईटी कंपनियों को अपना कारोबार करने में खासी मदद मिलेगी।
मुंबई के रियल एस्टेट डवलपर हीरानंदानी समूह ने मुंबई, चेन्नई व हैदराबाद में इस तरह के डेटा सेंटर बनाने के बाद अब यूपी का रुख किया है।
बता दें कि डेटा सेंटर में निवेश के लिए रैक बैंक, अडानी समूह व अर्थ कंपनियों ने 10000 करोड़ रुपये के भारी भरकम निवेश का प्रस्ताव दिया है।