{"_id":"63e5ffa341d1bb89e6041c58","slug":"up-global-investors-summit-2023-pm-narendra-modi-speech-in-up-global-investors-summit-2023-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP GIS: जल्द ही यूपी पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला इकलौता प्रदेश होगा,पीएम मोदी के भाषण की खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP GIS: जल्द ही यूपी पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला इकलौता प्रदेश होगा,पीएम मोदी के भाषण की खास बातें
Fri, 10 Feb 2023 02:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Feb 2023 02:02 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश की देश की प्रगति का ग्रोथ इंजन बन गया है। आज यूपी एक आशा... एक उम्मीद बन चुका है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में बीते छह वर्षों में यूपी की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद यूपी को नई पहचान मिली है। कहा कि यूपी से लोग निराश हो चुके थे पर अब प्रदेश की पहचान गुड गवर्नेंस है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है। आज यूपी एक आशा... एक उम्मीद बन चुका है।
विज्ञापन
आज दुनिया की हर विश्वसनीय आवाज यह मानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती रहेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारतीयों का खुद पर बढ़ता भरोसा। आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है, वो अब भारत को जल्द से जल्द विकसित होते देखना चाहता है। ये जन आशाएं ही विकास के कार्यों में गति ला रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार रिकॉर्ड खर्च कर रही है और हम हर साल इसको बढ़ा रहे हैं। ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उस पर मैं आपको विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं। इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं। यह दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है।
'भारत की समृद्घि में दुनिया की समृद्घि निहित है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती। भारत की समृद्घि में दुनिया की समृद्घि निहित है।
बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा।
बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा।