फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Global Investors Summit 2023: Know about start up of Apar Gupta.

UP GIS 2023: एक नेटवर्क पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 70 फीसदी कम होगा खर्च, स्टार्टअप को मिला पेटेंट

Sun, 12 Feb 2023 01:40 PM IST
ishwar ashish सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Feb 2023 01:40 PM IST
सार

मेरठ निवासी अपार गुप्ता ने एक ऐसा नवाचार किया है जो कि इलाज के खर्च को 70 फीसदी तक कम कर देगा। उन्होंने दावा किया है कि इससे निजी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं और पारदर्शी होंगी।

विज्ञापन
UP Global Investors Summit 2023: Know about start up of Apar Gupta.
प्रदर्शनी में अपने उत्पाद के बारे में बताते अपार गुप्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओला, उबर और रैपिडो जैसी सेवाओं ने आपकी यात्रा पहले के मुकाबले सस्ती, सुगम और सुविधाजनक बनाया है। ओयो, जौमेटो और स्विगी जैसे नेटवर्क से भी सुविधा में बढ़ोतरी हुई। अब इसी तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाएं एक नेटवर्क पर आने को तैयार हैं। मेरठ निवासी अपार गुप्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से अस्पताल आधारित नवाचार किया है। इसे पेटेंट भी हासिल हो चुका है। अपार का दावा है कि इस स्टार्टअप से लोगों के अस्पताल खर्च में 70 फीसदी तक कमी आ जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फायदा न होने पर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर कोविड के बजाय उनकी किडनी का इलाज चल रहा था। इसके बाद ही उनके दिमाग में एक ऐसा नेटवर्क स्थापित करने का विचार आया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा बेहतर तरीके से कम कीमत में मिल सकें। इसी को देखते हुए ‘केयर’ के नाम से यह नेटवर्क तैयार किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनूठा स्टार्टअप: अब भांग के पौधे से बनेंगे वातानुकूलित कपड़े, ये होंगी खासियत, कीमत भी आपके बजट की 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हुनरमंदों का जलवा: गाय के घी से स्किन क्रीम, कंडे की राख से बना रहे टूथपेस्ट, लाख से बना अद्भुत श्रीराममंदिर


नेटवर्क के अस्पतालों से 15 फीसदी बेड बजट मूल्य पर रखने को कहा गया। निश्चित संख्या में मरीज आने की वजह से वे तैयार हो गए। ट्रायल के तौर पर चार अस्पतालों में इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मरीजों का इलाज कराया गया। इससे उनके खर्च में 70 फीसदी तक बजत हुई। इसी आधार पर इसको पेटेंट हासिल हुआ है। मेरठ से बीएससी और उसके बाद एमबीए करने वाले अपार के अनुसार अब वे इस प्लेटफॉर्म को और आगे बढ़ाएंगे।

ज्वालामुखी की राख से बना लोशन दमकाएगा चेहरा
अपार गुप्ता ने अपनी साथी नम्रता अग्रवाल के साथ मिलकर एक ऐसा लोशन तैयार किया गया है जो त्वचा को निखारने का काम करेगा। उनके अनुसार यह लोशन ज्वालामुखी की राख से तैयार किया जाता है। ड्रग लाइसेंस मिलने के बाद यह प्रोडक्ट ऑनलाइन मार्केट में बिक्री के लिए तैयार है।

दूर-दराज के हस्तशिल्पियों को मिला बाजार
असम के उद्यमी राजेश ने बताया कि अपने गांव-घर और आसपास के क्षेत्र के हस्तशिल्प्यिों को हमेशा बाजार मिलने की समस्या होती थी। इसकी वजह से वे अपना सामान सस्ती कीमत पर बेंचने को मजबूर थे। इसको देखते हुए उन्होंने उनको बाजार देने का फैसला किया। इसके तहत उन्होंने काफी हस्तशिल्पियों को जमा किया तथा उनके लिए प्रदेश से बाहर सामान भिजवाने की व्यवस्था की। धीरे-धीरे ये कोशिशें काम आईं। उत्तर प्रदेश में नोएडा में भी इसका ऑफिस स्थापित किया। अब लकड़ी और बांस के बने हुए सामान निर्यात भी किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed