यूपी: लखनऊ में चेन स्नैचर ने ट्रैफिक सिपाही के चेहरे पर मारा पत्थर, दौड़ाकर पकड़ा; महिला ने बांधी राखी
लखनऊ में रक्षाबंधन के दौरान एक यातायात आरक्षी ने चेन छीनकर भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी ने बचने के लिए आरक्षी के चेहरे पर पत्थर से हमला किया, फिर भी उन्होंने उसे नहीं छोड़ा। घायल आरक्षी को इलाज मिला और उनके साहस पर नकद पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र घोषित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर्व पर यातायात ड्यूटी के दौरान चेन स्नैचिंग के आरोपी को पकड़ने वाले यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने अदम्य साहस का परिचय दिया। आरोपी ने पकड़े जाने के दौरान आरक्षी के चेहरे पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक पर चोट लगी और रक्तस्राव होने लगा। इसके बावजूद आरक्षी ने आरोपी को नहीं छोड़ा और उसे पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे मड़ियांव ढाल पर हुई। रक्षाबंधन के चलते संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए प्रमुख व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान यातायात ड्यूटी कर रहे आरक्षी नवीन चौधरी ने एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे आरोपी को देखा। उन्होंने तत्काल आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
चेहरे पर पत्थर से प्रहार
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी ने खुद को छुड़ाने के लिए आरक्षी नवीन चौधरी के चेहरे पर पत्थर से प्रहार कर दिया। चोट लगने के बावजूद उन्होंने आरोपी को नियंत्रण में रखा और संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
घायल आरक्षी को उपचार के लिए हिम सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी नाक पर दो टांके लगाए गए।
पुलिस के अनुसार उनकी हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। आरक्षी नवीन चौधरी के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने उन्हें 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है। साथ ही कमेंडेशन डिस्क के लिए भी उनका नाम प्रस्तावित किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.