फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Global Investor Summit will be held in January, Chief Minister has set a target of 10 lakh crore industrial investment, the summit will be held for three days

UP : जनवरी में होगी ग्लोबल इनवेस्टर समिट, सीएम योगी ने 10 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का तय किया लक्ष्य

Tue, 19 Jul 2022 01:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Jul 2022 01:07 AM IST
सार

सीएम योगी ने फूड प्रोसेसिंग, हैंडलूम, पावरलूम, आईटी, बॉयो फ्यूल, फिल्म एंड मीडिया, टूरिज्म, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग व कॉमिक इंडस्ट्री, खिलौना निर्माण, सिविल एविएशन, हाउसिंग एंड रियल एस्टेट क्षेत्रों की आवश्यकता के मुताबिक अगस्त के अंतिम सप्ताह तक नई औद्योगिक नीति तैयार करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP: Global Investor Summit will be held in January, Chief Minister has set a target of 10 lakh crore industrial investment, the summit will be held for three days
ग्लोबल इनवेस्टर समिट की फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार जनवरी 2023 में तीन दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर समिट (जीआईएस-2023) का आयोजन करेगी। इसमें दस लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का लक्ष्य है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। वे सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर इस संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समिट नए यूपी की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाली होगी। अफसरों से कहा कि सभी पक्षों से विचार विमर्श कर तिथि तय करें। तीन दिवसीय समिट में एक दिन एमएसएमई के लिए निर्धारित किया जाए। योगी ने ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, यूएई, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, साउथ कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रोड शो कर जीआईएस-2023 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने इन देशों में टीम भेज कर माहौल बनाने को कहा।
विज्ञापन


सिंगापुर ने दिया फर्स्ट कंट्री पाटर्नर बनने का प्रस्ताव
सीएम ने कहा कि जीआईएस-2023 के लिए सिंगापुर ने फर्स्ट कंट्री पाटर्नर बनने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने 2018 की इनवेस्टर समिट में कंट्री पार्टनर रहे देशों के राजदूतों से भी संपर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई औद्योगिक नीति तैयार करने के निर्देश
सीएम योगी ने फूड प्रोसेसिंग, हैंडलूम, पावरलूम, आईटी, बॉयो फ्यूल, फिल्म एंड मीडिया, टूरिज्म, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग व कॉमिक इंडस्ट्री, खिलौना निर्माण, सिविल एविएशन, हाउसिंग एंड रियल एस्टेट क्षेत्रों की आवश्यकता के मुताबिक अगस्त के अंतिम सप्ताह तक नई औद्योगिक नीति तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नीति व्यावहारिक हो, इसका ध्यान रखा जाए।

एक लाख हेक्टेयर भूमि उपलब्ध
सीएम ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के लिए प्रदेश में करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। उन्होंने समिट से पहले लैंड बैंक के विस्तार के भी निर्देश दिए। भूमि चिह्नांकन के लिए उन्होंने राजस्व विभाग की एक टीम गठित करने के निर्देश दिए। ताकि निवेशकों को जमीन की कोई समस्या न हो।


50 करोड़ से कम के प्रस्ताव का एमओयू जिलों में होगा
योगी ने कहा कि जीआईएस-2023 में 50 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव का ही एमओयू साइन किया जाएगा। इससे कम के निवेश प्रस्ताव के एमओयू जिलों में ही साइन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed