फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Glimpses of 'Sabka Saath' seen in BJP's election committee, Brajesh Pathak, Rajbir Singh, Salil Vishnoi, Ashwini Tyagi included in committee

यूपी : भाजपा की चुनाव समिति में दिखी ‘सबका साथ’ की झलक, ब्रजेश पाठक, राजबीर सिंह, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी समिति में शामिल

Wed, 05 Jan 2022 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 Jan 2022 08:49 PM IST
सार

समिति में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य जातियों के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछ़ड़े वर्ग के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया  है। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद राजबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई को समिति में शामिल कर उनका कद बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
UP: Glimpses of 'Sabka Saath' seen in BJP's election committee, Brajesh Pathak, Rajbir Singh, Salil Vishnoi, Ashwini Tyagi included in committee

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने चुनाव समिति की घोषणा की है। समिति में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य जातियों के साथ दलित, पिछड़े और अति पिछ़ड़े वर्ग के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया  है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सांसद राजबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई को समिति में शामिल कर उनका कद बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


समिति में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य, सांसद रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह को समिति में सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद विनोद सोनकर, सांसद राजबीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई और प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी को सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन


महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य को पदेन सदस्य नियुक्त किया है। जबकि प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, सुनील भाई ओझा और वाई.सत्या कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में समिति में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed