फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ghaziabad Police to investigate the case registered against cricketer Mohammed Shami's brother; the young

यूपी: क्रिकेटर मो. शमी के भाई पर दर्ज मामले की विवेचना गाजियाबाद पुलिस करेगी, युवती के बयान नहीं दर्ज हो सके

Tue, 15 Sep 2026 07:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 15 Sep 2026 07:42 PM IST
सार

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई कैफ और हसीब के खिलाफ दर्ज मामले की विवेचना अब गाजियाबाद पुलिस करेगी। घटनास्थल इंदिरापुरम में मिलने के बाद मामला स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब गाजियाबाद पुलिस आरोपियों और पीड़िता के बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
UP: Ghaziabad Police to investigate the case registered against cricketer Mohammed Shami's brother; the young
मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेटर मो. शमी के भाई कैफ और हसीब के खिलाफ आशियाना थाने में दर्ज एफआईआर की विवेचना अब गाजियाबाद पुलिस करेगी। घटनास्थल गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पाए जाने के बाद आशियाना पुलिस ने विवेचना स्थानांतरित कर दी है। पुलिस ने कई बार फोन कर पीड़िता से संपर्क कर बयान दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


एसीपी कैंट सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक, मामले से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य गाजियाबाद पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब वहीं पीड़िता और आरोपियों के बयान दर्ज कर आगे की विवेचना की जाएगी।आशियाना थाने में अमरोहा के अलीनगर डिडौली निवासी कैफ के खिलाफ पीड़िता ने यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


हसीब पर पीड़िता को धमकाने का आरोप है। एफआईआर के मुताबिक, वर्ष 2020 में एनसीआर में रहने के दौरान युवती की कैफ से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर कैफ सितंबर 2023 में उसे कोलकाता ले गया और होटल में यौन शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर वह टालमटोल करता रहा। पीड़िता तलाक के बाद बेटे के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed