{"_id":"6266c276ebb83d018a178c07","slug":"up-gazetted-officers-will-rejuvenate-council-schools-all-officers-will-adopt-one-school-each-will-provide-basic-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प कराएंगे राजपत्रित अधिकारी, सभी अधिकारी एक-एक स्कूल गोद लेंगे, मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प कराएंगे राजपत्रित अधिकारी, सभी अधिकारी एक-एक स्कूल गोद लेंगे, मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएंगे
Mon, 25 Apr 2022 09:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:17 PM IST
सार
प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जिले में गोद लिए गए विद्यालयों की रिपोर्ट भी शासन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 1.58 लाख परिषदीय विद्यालय हैं। एक लाख विद्यालयों में कायाकल्प के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
यूपी का यह एक स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्रदेश में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और राजपत्रित अधिकारी कम से कम एक परिषदीय स्कूल को गोद लेंगे। स्कूल में पठन-पाठन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएंगे। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, पार्क, झूले आदि की व्यवस्था कराने के साथ स्कूलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को स्कूल गोद लेने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अप्रैल को श्रावस्ती में ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज करते हुए सांसदों, विधायकों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से परिषदीय विद्यालयों को गोद लेने के आह्वान किया था। प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को विद्यालय गोद लेने के साथ उनके अधीनस्थ राजपत्रित अधिकारियों को भी विद्यालय गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
इसके तहत विद्यालयों में विभिन्न सुविधाएं मुहैया कराकर उन्हें आकर्षित बनाया जाएगा। प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जिले में गोद लिए गए विद्यालयों की रिपोर्ट भी शासन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 1.58 लाख परिषदीय विद्यालय हैं। एक लाख विद्यालयों में कायाकल्प के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन