फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gayatri Prajapati is admitted to the Orthopedics Department with a head injury, undergoing treatment in a

UP: सिर लगी चोट पर हड्डी रोग विभाग में भर्ती हैं गायत्री प्रजापति, 30 सितंबर से प्राइवेट रूम में चल रहा इलाज

Wed, 08 Oct 2025 07:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Oct 2025 07:39 AM IST
सार

Gayatri Prajapati in hospital: सामूहिक दुष्कर्म की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति 30 सितंबर के बाद से केजीएमयू में भर्ती हैं। उनको 30 की रात चोट आई थी। 

विज्ञापन
UP: Gayatri Prajapati is admitted to the Orthopedics Department with a head injury, undergoing treatment in a
अस्पताल में घायल पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का नया ठिकाना अब किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का हड्डी रोग विभाग है। जेल में एक कैदी के हमले में सिर में चोट लगने के बाद उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद अब उन्हें स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या बताई जा रही है।

विज्ञापन


गायत्री प्रजापति पर 30 सितंबर को जेल में एक कैदी ने हमला कर दिया था। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य अंगों में चोट आई थी। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक, पूर्व मंत्री को शरीर के विभिन्न हिस्से में 18 टांके लगाए गए हैं। सीटी स्कैन और अन्य जांच में कोई गंभीर चोट होने की बात सामने नहीं आई। इसके बाद उन्हें हड्डी रोग विभाग में शिफ्ट करा लिया गया। विभाग में डॉ. नरेंद्र कुशवाहा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इस समय गायत्री प्रजापति प्राइवेट वार्ड में कमरा नंबर 203 में भर्ती हैं।

विज्ञापन

10 महीने कराते रहे बलरामपुर अस्पताल में इलाज

पूर्व मंत्री को पिछले साल सितंबर में बलरामपुर अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी, यूरिन, डायबिटीज, न्यूरो समेत कई समस्याएं होने की बात बताई गई। अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में उन्हें अगस्त 2025 तक रखा गया। इतनी लंबी अवधि तक इलाज होने के बाद भी उन्हें फायदा न होने पर दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया। अब सिर में चोट लगने के बाद गायत्री को केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग में भर्ती करा दिया गया है।

चोट के बाद उभरी स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या
हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि सिर में चोट लगने के बाद उनकी स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या उभर आई है। इसलिए उन्हें हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed