Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: FSDA raids sweet shops; sweets were being prepared near a toilet; licenses of 32 establishments suspended.

यूपी: मिठाई कारोबार पर एफएसडीए का छापा, शौचालय के पास बन रही थीं मिठाइयां; 32 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 05 Nov 2026 06:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 05 Nov 2026 06:49 PM IST
सार

दीपावली से पहले एफएसडीए ने प्रदेशभर में मिठाई दुकानों और खाद्य पदार्थों के परिवहन पर जांच अभियान चलाया। बरेली में शौचालय के पास मिठाई बनती मिली, जबकि मुरादाबाद में फफूंद, एक्सपायरी सामग्री और गंदगी पाई गई। कार्रवाई में 32 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित हुए और करीब 60 क्विंटल असुरक्षित खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए।

विज्ञापन
UP: FSDA raids sweet shops; sweets were being prepared near a toilet; licenses of 32 establishments suspended.
गोदाम में जांच करती एफएसडीए की टीम - फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जांच के दौरान मिठाइयों एवं मिठाई बनाने की सामग्री में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली है। मिठाई बनाते वक्त स्वच्छता का पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। जांच के दौरान कहीं शौचालय के पास बन रही थीं मिठाइयां तो कहीं फफूंद लगी घेवर और एक्सपायरी सामग्री मिली। इसी तरह 12 टोल नाका पर भी जांच की गई। 22 क्विंटल दुर्गंधयुक्त खोया, 28 क्विंटल पनीर पकड़ा गया और 32 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।

विज्ञापन


दीपावली के त्योहार पर मिलावटखोरी और घटिया खाद्य पदार्थ की बिक्री रोकने के लिए बुधवार एवं बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रदेशभर में जांच अभियान शुरू किया। करीब 12 टोल नाकों पर वाहन जांच के दौरान 48 वाहनों से खाद्य पदार्थों की ढुलाई की पड़ताल की गई। 
विज्ञापन


इसमें कानपुर नगर में करीब 22 क्विंटल दुर्गंधयुक्त खोया और हापुड़ में अस्वच्छ परिस्थितियों में ले जाया जा रहा करीब 28 क्विंटल पनीर पकड़ा गया। अभियान के दौरान करीब 60 क्विंटल असुरक्षित एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे या परिवहन किए जा रहे खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए। वहीं, गंभीर अनियमितताओं पर प्रदेश में अब तक 32 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर कारोबार बंद कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टोल नाकों पर कार्रवाई, खोया-पनीर की बड़ी खेप पकड़ी

खाद्य पदार्थों की अवैध और असुरक्षित ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के सहयोग से चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान में अलग-अलग जिलों में बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री पकड़ी गई। मऊ में 230 किलोग्राम असुरक्षित खोया बरामद हुआ, जबकि कानपुर नगर में करीब 22 कुंतल दुर्गंधयुक्त खोया पकड़ा गया। 

रामपुर में 350 लीटर दूध और हापुड़ में करीब 28 क्विंटल पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में परिवहन करते हुए मिला। बाराबंकी और उन्नाव में भी पनीर पकड़ा गया। गौतमबुद्धनगर में संदिग्ध पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 

मुरादाबाद में पहले प्रतिबंधित किए जा चुके एक खाद्य कारोबारी के गुप्त ठिकाने पर छापेमारी के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अपमिश्रक और रसायन बरामद हुए। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बुलंदशहर, मथुरा और मुरादाबाद में मिलावट के लिए अपमिश्रक एवं रसायन मिलने पर एफआईआर की कार्रवाई भी की गई है।

बरेली में शौचालय के पास मिठाई निर्माण, मुरादाबाद में भी गड़बड़ी

भेजे गए 32 खाद्य सचल दलों ने बरेली और मुरादाबाद में विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की। इसके साथ ही कासगंज, इटावा, हमीरपुर, महोबा, कुशीनगर और शाहजहांपुर में मंडल स्तर पर गठित अंतर्जनपदीय टीमों ने भी निरीक्षण किया। बरेली के सुभाष नगर स्थित न्यू बाजपेई स्वीट्स की निर्माणशाला में अत्यधिक गंदगी मिली। 

स्थिति यह थी कि मिठाई बनाने वाली भट्टी के नजदीक ही शौचालय संचालित पाया गया। इसी जिले के कैलाशपुरी स्थित धीरज स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी में पुरानी और फफूंद लगी घेवर मिली। मुरादाबाद के ढकिया, डिलारी के निकट स्थित हुकूमत मिल्क केक की सफेद रसगुल्ला निर्माण इकाई में खाद्य पदार्थ असुरक्षित परिस्थितियों में बनाए जा रहे थे। 

खाद्य सामग्री संदूषित अवस्था में बिखरी मिली। इस पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। कोहिनूर तिराहे के निकट मदनी स्वीट्स में खाद्य निर्माण के दौरान एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। निर्माणशाला में चूहों की मौजूदगी और उनकी गंदगी के साथ अखाद्य रंगों का प्रयोग तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने जैसी गंभीर कमियां भी मिलीं।

विभाग ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की। मुरादाबाद के ही मकबरी रोड, बड़ी सब्जी मंडी के निकट बीना मिष्ठान भंडार बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मिला। यहां निर्माणशाला में चूहों का प्रकोप और अत्यधिक गंदगी पाई गई।

बिना लाइसेंस कारोबार और अस्वच्छ परिस्थितियों के चलते इकाई का खाद्य कारोबार बंद करा दिया गया। कासगंज के पवन स्वीट्स में भी निर्माणशाला में अत्यधिक गंदगी और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण किए जाने पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed