{"_id":"60cf68067293a22e007877de","slug":"up-from-today-six-lakh-people-will-be-vaccinated-every-day-target-of-12-lakh-vaccinations-every-day-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : आज से हर दिन छह लाख लोगों को लगेगा टीका, जुलाई में हर दिन 12 लाख का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : आज से हर दिन छह लाख लोगों को लगेगा टीका, जुलाई में हर दिन 12 लाख का लक्ष्य
Mon, 21 Jun 2021 09:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:09 AM IST
सार
टीम 9 की बैठक में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सभी नागरिकों को निशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत आज से प्रदेश में हर दिन 6 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए टीका अहम भूमिका निभाएगा इसलिए 21 जून से टीकाकरण का नया चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत 30 जून तक हर दिन छह लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने टीकाकरण की व्यवस्था दुरुस्त रखने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
रविवार को टीम 9 की बैठक में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सभी नागरिकों को निशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत 21 जून से प्रदेश में हर दिन 6 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं अगले चरण में 1 जुलाई से प्रतिदिन 10 से 12 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने टीकाकरण में लगे कर्मचारियों व टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्रों को टीकाकरण का प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक दो करोड़ 56 लाख से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 40 लाख 23 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। 18-44 आयु वर्ग के लोगों को 56 लाख 81 हजार 42 टीका लगाया जा चुका है। इनमें भी एक लाख 47 हजार युवाओं ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से हो पालन
मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है, लेकिन किसी भी कीमत पर ढिलाई नहीं होनी चाहिए। सोमवार से कोरोना कर्फ्यू में छूट बढ़ाई जा रही है। इस संबंध में तय गाइडलाइन का सभी जिलों में कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
हर जिले को तीसरी लहर से बचने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ परामर्श समिति ने कोरोना की तीसरी लहर के संबंध में अध्ययन रिपोर्ट तैयार की है। विशेषज्ञों के आकलन और अनुशंसाओं को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियां की जाएं। सभी मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू और नियोनेटल आईसीयू की स्थापना की जा रही है। हर मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम 100 बेड बढ़ाने की कार्यवाही हो रही है। जिला अस्पतालों व सीएचसी को भी इसी तर्ज पर सुविधायुक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कर 2 दिन में तैयारी की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट तैयार करें।
बढ़ रही गेहूं है खरीद
गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी इस वर्ष गेहूं खरीद में रिकॉर्ड बना है। अब तक 55.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है, जबकि 89 फीसदी किसानों को भुगतान हो चुका है। शेष भुगतान जल्द करा दिया जाएगा।