{"_id":"687f627e722521e34108ddd2","slug":"up-former-mp-brij-bhushan-gave-a-statement-on-meeting-cm-yogi-adityanath-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व सांसद बृजभूषण ने सीएम योगी से मुलाकात पर दिया बयान, बोले- उनसे 31 महीने बाद बात हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व सांसद बृजभूषण ने सीएम योगी से मुलाकात पर दिया बयान, बोले- उनसे 31 महीने बाद बात हुई
Tue, 22 Jul 2025 03:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:49 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर बयान दिया है। उन्होंने कहा हमने कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मंगलवार को नवाबगंज के नंदिनीनगर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें बुलाया हम गए। वो हमारे शुभचिंतक हैं। यह सत्य है कि 31 महीने मैंने उनसे मुलाकात नहीं की। जब बुलाया तो मैं गया, इस पर किसी को आपत्ति करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
बृजभूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री से कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। केवल पुरानी बातें हुईं। उनसे पुराने संबंध हैं। हम महसूस कर रहे थे और वह महसूस कर रहे थे। किसी के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। यह एक बिल्कुल व्यक्तिगत मुलाकात थी। जैसे परिवार के दो लोग काफी दिनों बाद मिले हों और अपना-अपना शिकवा अपना-अपना गम बयां कर रहे हों। इसके अलावा कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, डीएम-एसपी ने बरसाए फूल, अद्भुत दृश्य को श्रद्धालुओं ने बताया यादगार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्य निर्वाचन आयोग की विशेष कार्य अधिकारी बनीं गरिमा स्वरूप, प्रदेश में नौ पीसीएस इधर से उधर
पूर्व सांसद ने कहा कि 2023 जनवरी माह से मुख्यमंत्री से मेरी बातचीत बंद हो गई थी। 31 महीने न मैं मुख्यमंत्री से मिला और न ही मिलने का प्रयास किया क्योंकि 2023 जनवरी मेरे लिए एक टर्निंग प्वाइंट था। मेरे ऊपर एक बहुत बड़ा आरोप लगा। उसका मुझे सामना करना पड़ा। उसी दिन मैने निश्चय कर लिया था कि यह लड़ाई मेरी है और मुझे ही लड़नी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन