UP: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, जमीन कब्जाने का है मामला
आरोप है कि अमिताभ ठाकुर ने अवैध रूप से जमीन का आवंटन कराया और बेनामी संपत्ति बनाई। आरोपी ने खरगापुर में ममता गृह निर्माण समिति के सचिव से मिलीभगत और पूर्व में खरीदे भूखंड को फिर से जाली दस्तावेज से पत्नी नूतन ठाकुर के नाम दर्ज करवाकर कब्जा कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पद का दुरुपयोग कर अनावश्यक रूप से धन और बेनामी संपत्ति बनाने के आरोपी पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की अग्रिम जमानत अर्जी एडीजे रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने खारिज कर दी है।
अभियोजन की ओर से बताया गया कि पुलिस कमिश्नर के 23 सितंबर 2025 के आदेश से मामले की रिपोर्ट गोमतीनगर थाने में दर्ज की गई थी। मामले में वादी संजय शर्मा ने शिकायत की थी।
ये भी पढ़ें - सीएम योगी की बड़ी घोषणा: शिक्षामित्रों को 10 की जगह 18 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे, अनुदेशकों को 17 हजार
ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा: महंगाई के मुद्दे पर हंगामा, माता प्रसाद बोले- ब्योरा दे सरकार; सपा का सदन से बहिर्गमन
एफआईआर के मुताबिक अमिताभ ठाकुर ने अवैध रूप से जमीन का आवंटन कराया और बेनामी संपत्ति बनाई। आरोपी ने खरगापुर में ममता गृह निर्माण समिति के सचिव से मिलीभगत और पूर्व में खरीदे भूखंड को फिर से जाली दस्तावेज से पत्नी नूतन ठाकुर के नाम दर्ज करवाकर कब्जा कर लिया।
शिकायत में कहा गया कि अमिताभ ठाकुर ने मामले के जांच अधिकारियों को धमकी दी। आरोपी से पारिवारिक सदस्यों की सूची मांगी गई तो उसने तत्कालीन आईजी तनुजा श्रीवास्तव को धमकी भरा पत्र लिखा। कोर्ट में बताया गया कि नूतन ठाकुर ने पीआईएल दाखिल करने को पेशा बना रखा है।