फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's big announcement: From April, instructors will receive Rs 18,000 per month instead of Rs 10,000, and

सीएम योगी की बड़ी घोषणा: शिक्षामित्रों को 10 की जगह 18 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे, अनुदेशकों को 17 हजार

Fri, 20 Feb 2026 08:34 PM IST
आकाश द्विवेदी डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 20 Feb 2026 08:34 PM IST
सार

सीएम योगी ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब शिक्षा मित्रों को अप्रैल से 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये मिलेंगे, जबकि अनुदेशकों को 17 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने तत्काल भुगतान व्यवस्था लागू करने की बात भी कही है।

विज्ञापन
CM Yogi's big announcement: From April, instructors will receive Rs 18,000 per month instead of Rs 10,000, and
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों और अनदेशकों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षामित्रों को अब 10 हजार की जगह 18 हजार और अनुदेशकों को नौ हजार की जगह 17 हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। यह मानदेय अप्रैल माह से भुगतान किया जाएगा। इससे करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र और करीब 25 हजार अनुदेशक लाभांवित होंगे। इसकी घोषणा शुक्रवार को विधानसभा में बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को तीसरी बड़ी घोषणा की। इससे पहले वह विधान परिषद में आंगनबाड़ी और आशा वर्कर के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं तो विधानसभा में वृद्धावस्था पेंशन की भी बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं। शुक्रवार को वह करीब दो घंटे 50 मिनट के वक्तव्य में सर्वाधिक समय शिक्षा व्यवस्था पर दिया। 

सुधार की चर्चा करते हुए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। यह भी बताया कि सभी शिक्षकों को पांच लाख तक के कैशलेस चिकित्सा की भी सुविधा दी जा रही है। बजट पर वक्तव्य देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर तंज भी कसा। कहा कि सपा सरकार इन्हीं शिक्षामित्रों को सिर्फ तीन हजार मानदेय देती थी। उन्होंने उच्च शिक्षा का जिक्र करते हुए ग्रेडिंग सुधार, ब्रिटेन जाने के लिए स्कालरशिप योजना, स्टार्टअप सहित अन्य योजनाओं का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनेंगे दो इकोनॉमिक जोन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश में दो इकोनॉमिक जोन बनाए जा रहे हैं। पहला लखनऊ और उससे सटे जिलों बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई जिले को जोड़कर बनाया जाएगा। दूसरा वाराणसी और उससे सटे जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र को जोड़कर बनाया जाएगा।

स्टेट डाटा सेंटर अथॉरिटी का गठन

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट डाटा सेंटर अथॉरिटी को प्रदेश का सुप्रीम रेगुलेटर और आर्किटेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। यह अथॉरिटी विभिन्न विभागों से डाटा एकत्रित कर उसे एकीकृत करेगी। उसका विश्लेषण करेगी और नीति निर्माण में उसका उपयोग सुनिश्चित करेगी। यह डाटा को जोड़ने और उसका सार्थक उपयोग करने में क्रिटिकल थिंकिंग ही वास्तविक गेम चेंजर साबित होगी।

विज्ञापन

युवाओं को एआई टूल्स के फ्री वर्जन

मुख्यमंत्री ने एआई की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को एआई टूल्स के फ्री वर्जन का उपयोग करने की सुविधा देंगे। प्रदेश सरकार 25 लाख युवाओं को यह यह सुविधा देगी।

सभी विभाग 15 मई तक दें प्रस्ताव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि सभी विभाग 15 मई तक प्रस्ताव दे दें। ताकि समय से बजट जारी किया जा सके और कार्य भी समय से पूरा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed