फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Former chairman of Shia Waqf Board accused of rape by driver's wife

यूपी : शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पर चालक की पत्नी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 23 Jun 2021 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Jun 2021 08:14 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि कई साल से उसके पति शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की गाड़ी चलाते थे। वसीम रिजवी अकसर यतीमखाने में ही रहते थे। यतीम खाने केपास बने सर्वेंट क्वार्टर में चालक को परिवार सहित रहने की जगह दी थी।

विज्ञापन
UP: Former chairman of Shia Waqf Board accused of rape by driver's wife
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर उनके चालक की पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मंगलवार को वह वकीलों के साथ सआदतगंज कोतवाली पहुंची। थाने में तहरीर दी। जिसमें डरा-धमका कर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने इस मामले की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर सआदतगंज को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट आने केबाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश यादव के मुताबिक पीड़ित महिला का पति वसीम रिजवी के यहां चालक था। मंगलवार को वह वकीलों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला का आरोप है कि कई साल से उसके पति शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की गाड़ी चलाते थे। वसीम रिजवी अकसर यतीमखाने में ही रहते थे। यतीम खाने केपास बने सर्वेंट क्वार्टर में चालक को परिवार सहित रहने की जगह दी थी। करीब पांच साल पहले शाम को पति को कॉल किया और गाड़ी लेकर शहर के बाहर जाने को कहा।
विज्ञापन


पति को बाहर भेजकर किया दुष्कर्म
रिजवी की कॉल आने के बाद उसके पति शहर के बाहर चले गये। इसके बाद रात करीब 10 बजे वसीम सर्वेंट क्वार्टर में पहुंचे। दरवाजा खोला तो वह अंदर चले आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर उन्होंने बच्चों और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करेगी तो पूरा परिवार जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि इसक ेबाद से वसीम अक्सर उसके पति को शहर से बाहर भेजकर उसका शारीरिक शोषण करते थे। वसीम की हरकतों की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी। इसके बाद पति वसीम रिजवी के घर गया। विरोध करने पर उसके सारे कपड़े उतरवाए, मोबाइल व ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। उसकी पिटाई की। धमकी देते हुए भगा दिया। इस वारदात के बाद से पूरा परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की दी धमकी
आरोप है कि वसीम रिजवी ने महिला को चुप रहने की धमकी दी। कहा अगर वह किसी से कुछ बोलेगी तो उसका अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इसी धमकी की आड़ में वह अक्सर घर में  घुस आते थे। उसका शारीरिक शोषण करते थे। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा का था खतरा तो निकाल दिया  नौकरी से
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि चालक की पत्नी का आरोप बेबुनियाद है। कई सालों से मुझे आतंकी संगठनों व कुरान को लेकर दिये गये बयानों पर धमकी मिल रही थी। वहीं चालक कुछ विरोधियों से मिला हुआ था। वह मेरे हर कदम व कार्यक्रम के बारे में विरोधियों को जानकारी देता था। इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों ने मुझे दी। जिस पर चालक के मोबाइल की पड़ताल की गई। जिसमें कई संदिग्ध नंबरों पर बातचीत के डिटेल मिले हैं। अपनी सुरक्षा को देखते हुए उसे 11 जून को नौकरी से निकाल दिया था। मकान भी खाली करवा दी। जो तहरीर सआदतगंज थाने में दी है। उसकी जांच होनी चाहिए। ताकि सच्चाई सामने आ सके।


महिला ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसकी जांच इंस्पेक्टर सआदतगंज को सौंपी गई है। जांच से अगर पीड़िता संतुष्ट नहीं होगी तो किसी पुलिस अधिकारी से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोमेन वर्मा, डीसीपी पश्चिम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed