फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: For the first time, players will be recruited on 91 SI posts

यूपी: पहली बार एसआई के 91 पदों पर होगी खिलाड़ियों की भर्ती, ये अर्हता पूरी करने वाले कर सकते हैं अप्लाई

Wed, 20 Dec 2023 10:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 Dec 2023 10:20 PM IST
सार

इन कुल पदों पर 56 पुरुष व 35 महिला खिलाड़ियों को भर्ती होगी। 400 रुपये आवेदन शुल्क 11 जनवरी तक जमा करना होगा। खिलाड़ियों का स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

विज्ञापन
UP: For the first time, players will be recruited on 91 SI posts
पुलिस भर्ती

विस्तार

 सीएम योगी की पहल पर यूपी पुलिस में पहली बार उप निरीक्षकों (एसआई) के पद पर खिलाड़ियों की भर्ती होने जा रही है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस के एसआई के 91 पदों के लिए खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन बुधवार से 9 जनवरी तक भरे जा सकेंगे।

विज्ञापन


इन कुल पदों पर 56 पुरुष व 35 महिला खिलाड़ियों को भर्ती होगी। 400 रुपये आवेदन शुल्क 11 जनवरी तक जमा करना होगा। खिलाड़ियों का स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि किसी को उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के आधार पर भर्ती किया जाता है और वह न्यूनतम शैक्षिक अर्हता पूरी नहीं करता है तो उसे पांच साल के भीतर इसे पूरी करने की शर्त के साथ भर्ती किया जाएगा। इसमें विफल रहने पर उसे सेवामुक्त कर दिया जाएगा। बोर्ड की डीजी रेणुका मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ी भर्ती नियमावली में आरक्षी के अलावा उपनिरीक्षक व प्रशिक्षकों की भर्ती की व्यवस्था की गई है। इससे हाल ही में एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भी पुलिस का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन


ये है अर्हता
अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर, अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय ओलंपिक संघ एवं उससे संबद्धता प्राप्त खेल परिसंघों द्वारा आयोजित सीनियर एवं जूनियर प्रतियोगिताओं या अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिताओं या अखिल भारतीय विवि प्रतियोगिताओं में विगत दो वर्षों में पदक अर्जित किया हो या प्रतिभाग किया हो। एक जुलाई, 2023 को 21 वर्ष का हो गया हो और 27 वर्ष से अधिक का न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed