{"_id":"685024f6b31a7f8eba0973de","slug":"up-for-the-first-time-in-the-state-the-government-is-buying-maize-directly-from-farmers-purchase-is-being-d-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में पहली बार सीधे किसानों से मक्का खरीद रही सरकार, इन 22 जिलों में हो रही खरीद; तय हुआ ये रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में पहली बार सीधे किसानों से मक्का खरीद रही सरकार, इन 22 जिलों में हो रही खरीद; तय हुआ ये रेट
Mon, 16 Jun 2025 07:36 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:36 PM IST
सार
Maize purchase in UP: यूपी में पहली बार सरकार सरकार किसानों से सीधा मक्का खरीदेगी। 15 जून से शुरू हुई यह खरीद 31 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में मक्के की खरीद करेगी सरकार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से पहली बार सीधे मक्का की खरीद कर रही है। यह खरीद 15 जून से शुरू हो गई है, जो 31 जुलाई तक चलेगी। क्रय केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खरीद की जाएगी। मक्का की खरीद 2225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। बता दें, पिछले दिनों औरैया पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मक्का उत्पादक किसानों से बात की थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि सरकार नियमित रूप से उनकी खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।
इन जिलों में होगी खरीद
बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या व मीरजापुर।
इन बातों का रखें ध्यान
- मक्के की बिक्री के लिए किसानों को fcs.up.gov.in या यूपी किसान मित्र मोबाइल एप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
- किसान चालू मोबाइल नंबर से ही पंजीकरण कराएं, जिस पर प्राप्त ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें।
- किसान का बैंक खाता आधार से लिंक हो। खाते का एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) पोर्टल पर मैपिंग व सक्रिय होना जरूरी है।
18001800150 पर डॉयल करके लें सहायता
किसान किसी भी सहायता या समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर- 18001800150 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं।