Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fog wreaks havoc in the state, five planes could not land in Lucknow, bright sunshine can be seen from tom

यूपी: प्रदेश में कोहरे का कहर, लखनऊ में नहीं हो पाई पांच विमानों की लैंडिंग, कल से दिख सकती है चटख धूप

Sat, 16 Nov 2024 10:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 Nov 2024 10:11 AM IST
सार

Effect of fog in UP: यूपी में कोहरे का असर नवंबर से ही दिख रहा है। बीते दो दिनों से पड़ रहे कोहरे का प्रभाव विमान सेवा पर भी पड़ा है। कोहरे की वजह से पांच विमानों की लैंडिंग नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
UP: Fog wreaks havoc in the state, five planes could not land in Lucknow, bright sunshine can be seen from tom
एयरपोर्ट पर कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते दृश्यता कम रही। इससे पांच विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं करवाया जा सका। हैदराबाद, जयपुर, बेंगलुरु, इंदौर से पहुंचे विमान हवा में चक्कर काटते रहे, फिर उन्हें डायवर्ट कर दिया गया। कोहरा कम होने पर विमान अमौसी एयरपोर्ट पर उतारे गए। अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देश दम्माम जाने वाली फ्लाईनास की फ्लाइट संख्या एक्सवाई-897 को निरस्त कर दिया गया। इसे निरस्त करने का कारण कम दृश्यता व क्रू की फ्लाइट ड्यूटी पूरी होना बताया गया। लखनऊ-नागपुर की फ्लाइट एस 9- 332 व एस 9-331 भी निरस्त कर दी गई। कुल 17 फ्लाइटें आधे घंटे से लेकर तीन घंटे तक लेट रहीं। इससे यात्रियों को असुविधा हुई।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण शुक्रवार को पांच विमान हवा में चक्कर काटते रहे। इसके बाद उन्हें जयपुर, नागपुर व वाराणसी एयरपोर्टों पर डायवर्ट कर दिया गया। हैदराबाद से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-2813 शुक्रवार सुबह 4ः47 बजे रवाना हुई और समय पर अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। यहां कम दृश्यता के कारण विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

डायवर्ट की गई उड़ानें 

UP: Fog wreaks havoc in the state, five planes could not land in Lucknow, bright sunshine can be seen from tom
लखनऊ की सड़कों पर छाया घना कोहरा। - फोटो : amar ujala

इंडिगो की बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या 6ई-6353 सुबह 6ः10 बजे रवाना हुई, लेकिन उसे भी जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान करीब सवा नौ बजे जयपुर पहुंचा। इंडिगो की ही जयपुर से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-7319 जयपुर से सुबह 5ः49 बजे रवाना हुई और लखनऊ पहुंची। लैंडिंग की अनुमति न मिलने से विमान वापस जयपुर भेज दिया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या आईएक्स-2815 सुबह 6ः34 बजे रवाना हुई और लखनऊ पहुंचने के बाद वाराणसी डायवर्ट कर दी गई। इंदौर से लखनऊ आ रही इंडिगो की 6ई-7127 उड़ान सुबह 6ः18 बजे रवाना होकर लखनऊ से नागपुर डायवर्ट कर दी गई। यहां विमान नागपुर में सुबह 10ः08 बजे लैंड हुआ।

पायलट कैट थ्री बी के लिए प्रशिक्षित नहीं
एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक कैट थ्री बी आईएलएस (इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम) लगा है। इसके तहत कम दृश्यता में भी विमानों को लैंड करवाया जा सकता है। शुक्रवार को जो विमान डायवर्ट हुए, उनके पायलट कैट थ्री बी के लिए प्रशिक्षित नहीं थे, जिसके चलते डायवर्ट करना पड़ा।

विज्ञापन

पछुआ के चलते ही गिरा पारा, कोहरे संग सर्दी ने दी दस्तक

UP: Fog wreaks havoc in the state, five planes could not land in Lucknow, bright sunshine can be seen from tom
यूपी के कई जिलों में पड़ रहा है कोहरा।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को पछुआ हवाओं और घने कोहरे के बीच रात के पारे में गिरावट देखने को मिली। कानपुर में तो न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले हफ्ते में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से कई इलाकों में काफी देर तक सूरज के दर्शन नहीं हुए और दृश्यता कही शून्य तो कहीं 50 से 200 मीटर रही।

शुक्रवार को यूपी में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं, जिसके असर से पारा गिरा और लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पछुआ हवाओं के असर से आने वाले दो-तीन दिनों में तेजी से तापमान गिरेगा और रविवार से कोहरा छंटने के आसार हैं। शुक्रवार की सुबह पूर्वी और तराई यूपी के कई इलाकों श्रावस्ती और रायबरेली के फुरसतगंज आदि में दृश्यता शून्य तक जा पहुंची।

शुक्रवार को 32.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी व उरई दोनों में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और वाराणसी में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो कानपुर में सबसे कम 12.8 डिग्री, चुर्क में 13.7 डिग्री और फुरसतगंज में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed