{"_id":"691ca1c64024848fdb088e80","slug":"up-fog-threatens-trains-16-memu-and-passenger-trains-cancelled-for-three-months-read-the-list-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रेनों पर अभी से कोहरे का संकट, तीन माह के लिए निरस्त की गईं 16 मेमू और पैसेंजर गाड़ियां; पढ़िए लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रेनों पर अभी से कोहरे का संकट, तीन माह के लिए निरस्त की गईं 16 मेमू और पैसेंजर गाड़ियां; पढ़िए लिस्ट
Tue, 18 Nov 2025 10:11 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:11 PM IST
सार
Train cancellation list in UP: रेलवे ने कोहरे को देखते हुए लखनऊ-बरेली रूट से निकलने वाली निकलने वाली 16 गाड़ियों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
कोहरे से रद्द हईं कई गाड़ियां।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने कोहरे के सीजन के मद्देनजर 16 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। मंगलवार को उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इससे पहले बरेली होकर गुजरने वाली 28 नियमित गाड़ियों को भी तीन माह के लिए निरस्त किया जा चुका है। मेमू और पैसेंजर गाड़ियों को निरस्त किए जाने के कारण दैनिक यात्रियों के लिए समस्या बढ़ेगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 64175-76 रोजा-बरेली, 64177-78 बरेली-मुरादाबाद, 54075-76 बरेली-दिल्ली, 64553-54 मुरादाबाद-गाजियाबाद, 54331-32 बालामऊ-लखनऊ, 54330 लखनऊ-शाहजहांपुर, 54327 शाहजहांपुर-लखनऊ मेमू और पैसेंजर समेत 16 गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। कोहरे के सीजन के दौरान दैनिक यात्रियों को समस्या न हो इसको देखते हुए इस अवधि में नियमित गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
कानपुर-लखनऊ ट्रैक पर बुधवार को नहीं होगा मेगा ब्लॉक
रेलवे ने बुधवार को झांसी इंटरसिटी और झांसी पैसेंजर को निरस्त करने का आदेश स्थगित कर दिया है। 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू भी अब 4:30 घंटे की देरी की बजाय अपने तय समय पर चलेगी। उतरेटिया-शिवपुर मेमू को शाम 5:10 की जगह 7:10 बजे चलाने का आदेश भी निरस्त हो गया है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर सेताया गया कि कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर इंजीनियरिंग का काम होना था जिसके चलते बुधवार को होने वाले मेगा ब्लाक को निरस्त कर दिया गया है और इस ट्रैक पर निरस्त ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। बता दें कि बुधवार को ट्रेन संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी जंक्शन -लखनऊ इंटरसिटी को और बृहस्पतिवार को 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी जंक्शन इंटरसिटी को निरस्त किया गया था। बुधवार को ही दोनों दिशाओं की झांसी पैसेंजर को निरस्त करने के आदेश दिए गए थे लेकिन अब यह ट्रेनें बहाल कर दी गई हैं।