फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Focus on all 403 seats, not just three; Akhilesh's statement signals an end to speculation regarding SP's

यूपी: तीन नहीं 403 पर फोकस, अखिलेश के बयान से सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार पर विराम के संकेत

Tue, 06 Oct 2026 10:53 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 06 Oct 2026 10:53 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 403 पर फोकस वाले बयान से तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम के संकेत मिले हैं। सपा के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान 16 अक्तूबर को होगा। अब पार्टी का ध्यान 2027 विधानसभा चुनाव पर है।

विज्ञापन
UP: Focus on all 403 seats, not just three; Akhilesh's statement signals an end to speculation regarding SP's
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बड़ा संकेत दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है।” उनके इस बयान को सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, सपा की ओर से पहले तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने की चर्चा थी। पार्टी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े धनराज परिमल नाथवाणी ने लखनऊ में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आज नामांकन की अंतिम तारीख

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर है। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। भाजपा ने राज्यसभा की आठ सीटों के लिए धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया है।

 

अब नजर 2027 के विधानसभा चुनाव पर

अखिलेश यादव के 403 सीटों वाले बयान को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं और 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार के बजाय विधानसभा चुनाव पर फोकस करने का संकेत पार्टी की आगे की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अगर सपा तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारती है तो उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है। मौजूदा समीकरणों में भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed