{"_id":"6aef24d2a10aff13530dcaea","slug":"up-flight-fares-from-delhi-mumbai-to-lucknow-have-increased-more-than-five-times-from-a-day-earlier-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांच गुने से भी ज्यादा हुआ दिल्ली-मुंबई से लखनऊ आने वाले विमानों का किराया, एक दिन पहले कम थीं कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांच गुने से भी ज्यादा हुआ दिल्ली-मुंबई से लखनऊ आने वाले विमानों का किराया, एक दिन पहले कम थीं कीमतें
Sat, 07 Nov 2026 06:47 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:47 PM IST
सार
Lucknow Delhi flight tickets: बंगलूरू से लखनऊ आने वाली एयर इंडिगो की शाम साढ़े सात बजे की उड़ान 12450 रुपये, एयर इंडिया की दोपहर 12:20 बजे की उड़ान 13561 रुपये, अकासा एयर की सुबह 7:25 बजे की उड़ान का टिकट 17093 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
दिवाली पर बढ़े फ्लाइट के दाम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिवाली पर विमानों के जरिए लखनऊ आने वालों को खासी महंगी उड़ानों के टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइटें आम दिनों की तुलना में पांच गुनी तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली से आने वाली उड़ानों के टिकट जहां 14113 रुपये पहुंच गए हैं, वहीं मुंबई की फ्लाइटें 27462 रुपये तक में मिल रही हैं।
विज्ञापन
रश्मि सिंह मुंबई में फिल्म सिटी में काम करती हैं। वह लखनऊ की रहने वाली हैं। रविवार को मुंबई से लखनऊ आएंगी। चूंकि उनके पास समय कम है, इसलिए विमान में टिकट बुक करवाया है। उन्होंने अकासा एयर की दोपहर 12:05 बजे की उड़ान का टिकट बुक कराया, जो 27462 रुपये का पड़ा। ऐसे ही नवी मुंबई से लखनऊ के लिए रात पाैने आठ बजे रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2065 का टिकट 16666 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई से सुबह 11:10 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट का टिकट 24068 रुपये, एयर इंडिया की सुबह सवा ग्यारह बजे की उड़ान 23537 रुपये पहुंच गया है। जबकि आम दिनों में मुंबई के लिए पांच से साढ़े पांच हजार रुपये के बीच टिकट मिल जाते हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर दिल्ली से दोपहर साढ़े बारह बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस का टिकट 8955 रुपये, इंडिगो की सुबह सवा ग्यारह बजे की उड़ान का टिकट 10950 रुपये, एयर इंडिया की सुबह सवा छह बजे की उड़ान का टिकट 14113 रुपये पहुंच गया है। इसी क्रम में हैदराबाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की शाम पाैने छह बजे की उड़ान का टिकट 12099 रुपये, एयर इंडिया की रात साढ़े दस बजे की उड़ान 14162 रुपये, एयर इंडिया की ही सुबह साढ़े आठ बजे की उड़ान 18467 रुपये पहुंच गई।
विज्ञापन
यहां भी महंगी हो गईं उड़ानें
बंगलूरू से लखनऊ आने वाली एयर इंडिगो की शाम साढ़े सात बजे की उड़ान 12450 रुपये, एयर इंडिया की दोपहर 12:20 बजे की उड़ान 13561 रुपये, अकासा एयर की सुबह 7:25 बजे की उड़ान का टिकट 17093 रुपये पहुंच गया है। पुणे से लखनऊ की शाम 6:05 बजे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 9961 रुपये, इंडिगो की रात ग्यारह बजे की फ्लाइट 12436 रुपये पहुंच गई है।