फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Flight carrying two deputy chief ministers delayed due to technical snag; engineers repaired it before dep

UP: दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, देर से उड़ी उड़ान; इंजीनियरों ने ठीक किया तब रवाना हुई

Mon, 09 Mar 2026 08:32 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 09 Mar 2026 08:32 PM IST
सार

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-505 में उड़ान से पहले तकनीकी खराबी आ गई। रनवे की ओर बढ़ते समय विमान रोककर एप्रन पर वापस लाया गया।

विज्ञापन
UP: Flight carrying two deputy chief ministers delayed due to technical snag; engineers repaired it before dep
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से वह परेशान हुए। कोलकाता जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने से पहले ही आई तकनीकी खराबी की वजह से एक घंटे लेट हुई। 

विज्ञापन


तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट को एप्रन तक वापस लाया गया। इसके बाद जब इंजीनियरों ने ठीक किया तब जाकर फ्लाइट रवाना हो सकी। फ्लाइट में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी की वजह से विमान को रनवे से पहले ही रोक दिया गया। इससे यात्री करीब एक घंटे तक फ्लाइट में ही फंसे रहे। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-505 सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ से कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी फ्लाइट की बोर्डिंग समय से हुई। रनवे की ओर बढ़ते समय पायलट ने तकनीकी खराबी महसूस की तो एटीसी को सूचना दी। साथ ही ग्रांउड स्टाफ से मदद मांगी। इस बीच इंजीनियरों ने विमान की गड़बड़ी का पता लगाकर उसको दुरुस्त किया। इस कवायद में करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री विमान में ही बैठे रहे। यह फ्लाइट लखनऊ से 8:43 बजे रवाना हुई और 10:21 बजे कोलकाता में उतरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed