फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Five more IPS officers get seniority

यूपी : पांच और आईपीएस अधिकारियों को मिली वरिष्ठता

Fri, 31 Dec 2021 11:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 31 Dec 2021 11:13 AM IST
सार

जिन अधिकारियों को इसका लाभ मिला है उनकी शुक्रवार को विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद ये अधिकारी डीआईजी के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Five more IPS officers get seniority
भारतीय पुलिस सेवा - फोटो : Shutterstock/File

विस्तार

शासन ने सेवाकाल के आधार पर पांच और पीपीएस से आईपीएस बने अधिकारियों को वरिष्ठता का लाभ दिया है। इन अधिकारियों का सेवाकाल के आधार पर वरिष्ठता क्रम निर्धारित किया गया है। जिन अधिकारियों को इसका लाभ मिला है उनकी शुक्रवार को विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद ये अधिकारी डीआईजी के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें 2009 बैच के अधिकारी संतोष कुमार सिंह, 2010 बैच के अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार निगम, लल्लन सिंह और महेंद्र यादव को 2008 बैच आवंटित किया गया है। अब इन अधिकारियों को डीआईजी के पद पर पदोन्नति के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलते ही यह अधिकारी डीआईजी के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।
विज्ञापन


पदोन्नत होने वाले संतोष कुमार सिंह वर्तमान में बुलंदशहर में एसएसपी, अमरेंद्र प्रसाद सिंह सोनभद्र के एसपी और अखिलेश निगम को-ऑपरेटिव सेल, लल्लन सिंह अभिसूचना मुख्यालय और महेंद्र यादव प्रशिक्षण मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed