फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Finance Minister Suresh Khanna said – Banks should not be stingy in giving loans.

UP: वित्त मंत्री बोले- यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने के लिए लोन देने में कंजूसी न करें बैंक

Wed, 12 Feb 2025 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Feb 2025 03:35 PM IST
सार

यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन की बनाने के लिए जरूरी है कि बैंक लोन देने में कंजूसी न करें। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था में ग्रोथ के मामले में महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ चुका है। 

विज्ञापन
UP: Finance Minister Suresh Khanna said – Banks should not be stingy in giving loans.
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : amar ujala

विस्तार

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सरकारी बैंकों को नसीहत देते हुए कहा कि लोन देने में कंजूसी ना करें। उन्होंने सवाल किया कि जब निजी बैंकों का ऋण जमा अनुपात यानी सीडी रेश्यो 80 फीसदी से ज्यादा हो सकता है तब आखिर क्या कारण है कि सरकारी बैंक 60 फीसदी का लक्ष्य भी नहीं पूरा कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को नाबार्ड के एक कार्यक्रम में बैंकों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि 10 खरब डालर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को जब औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन दिया जाए। जिसका सूचकांक  बैंकों द्वारा औद्योगिक इकाइयों को दिए जाने वाले लोन हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था में ग्रोथ के मामले में महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ चुका है। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से जितनी वृद्धि की है उतनी पिछले 25 वर्षों में भी नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि जिला सहकारी बैंक जो पहले बंदी की कगार पर थे और तमाम बैंकों पर ताला पड़ चुका था आज वह बैंक न केवल चल रहे हैं बल्कि मुनाफे में भी आना शुरू हो गए हैं। उन्होंने नाबार्ड और सरकार से और ज्यादा सहयोग की अपील की। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की फाइनेंशियल रिपोर्ट भी जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed