फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: FIITJEE Coaching swindled Rs 206 crore from 14,411 students, ED reveals; Jewellery worth Rs 5 crore recove

यूपी: फिटजी कोचिंग ने 14,411 छात्रों से हड़पे 206 करोड़, ईडी ने किया खुलासा; बरामद हुए करीब पांच करोड़ के जेवर

Sat, 26 Apr 2025 07:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 26 Apr 2025 07:00 PM IST
सार

ED raids on FIITJEE: इंजीनियरिंग संस्थान की कोचिंग के लिए मशहूर फिटजी विवादों में है। फिटजी कोचिंग संस्थान के ठिकानों पर शनिवार को ईडी ने छापेमारी की। 

विज्ञापन
UP: FIITJEE Coaching swindled Rs 206 crore from 14,411 students, ED reveals; Jewellery worth Rs 5 crore recove
बंद फिटजी कोचिंग सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारों छात्र-छात्राओं को धोखा देने वाले फिटजी कोचिंग संस्थान के ठिकानों पर शनिवार सुबह ईडी की छापे की कार्रवाई समाप्त हो गई। ईडी ने इन ठिकानों से 10 लाख रुपए नकदी, 4.89 करोड़ रुपए कीमत के जेवरात और तमाम संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए है।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि कोचिंग संचालकों ने इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के 4 वर्षीय कोर्स के लिए करीब 15 हजार छात्र छात्राओं से 250 करोड़ रुपए जुटाने के बाद जनवरी माह में अचानक कई शहरों में अपने केंद्र बंद कर दिए थे। 
विज्ञापन


जिसके बाद लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, भोपाल आदि शहरों में अभिभावकों ने कोचिंग संचालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। ईडी की जांच में पता चला कि कोचिंग संचालकों ने 206 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। बता दें कि ईडी ने बृहस्पतिवार को कोचिंग के संचालक डीके गोयल आदि के दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के 8 ठिकानों पर छापा मारकर छात्रों के रजिस्ट्रेशन और उनकी फीस की रकम को दूसरी जगहों पर डायवर्ट करने के पुख्ता सुराग जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ईडी ने डीके गोयल का बयान भी दर्ज किया है। कोचिंग ने अपने शिक्षकों के वेतन का भुगतान भी नहीं किया और गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, प्रयागराज, दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर फरीदाबाद, गुरुग्राम, मुंबई आदि में 32 कोचिंग सेंटर अचानक बंद कर दिए। , जिससे लगभग 15000 छात्रों और अभिभावकों को व्यापक परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed