{"_id":"681418d5aae138665d0ba7da","slug":"up-fighter-planes-will-roar-on-ganga-expressway-tonight-airforce-will-show-its-power-on-a-three-and-a-half-k-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज रात गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजेंगे लड़ाकू विमान, साढ़े तीन किमी की पट्टी पर एयरफोस दिखाएगी अपनी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज रात गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजेंगे लड़ाकू विमान, साढ़े तीन किमी की पट्टी पर एयरफोस दिखाएगी अपनी ताकत
Fri, 02 May 2025 06:29 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 02 May 2025 06:29 AM IST
सार
Ganga Expressway: यूपी में बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर आज रात भारतीय वायुसेना शुक्रवार को ऐतिहासिक ट्रायल करेगी। यह ट्रायल शाहजहांपुर में होगा।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे लड़ाकू विमान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना शुक्रवार को ऐतिहासिक ट्रायल करेगी। शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बने 3.5 किमी. लंबी हवाई पट्टी पर एयरफोर्स एयर शो में अपनी ताकत दिखाएगा। इस मिशन में वायुसेना के सबसे एडवांस फाइटर टेकऑफ और लैंड करेंगे।
विज्ञापन
एयर शो में राफेल से लेकर जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू विमान शामिल होंगे। इस एयर शो का उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अप्रैल को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। यह देश की पहली ऐसी पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन और रात में भी लैंडिंग कर सकेंगे। फाइटर प्लेन यहां पूर्वाभ्यास भी कर सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एयरफोर्स के जवान और यूपीडा से जुड़े अधिकारी इस एयर शो के संचालन में जुटे हैं। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय किया जाएगा ताकि एयर स्ट्रिप की नाइट लैंडिंग क्षमता का भी टेस्ट किया जा सके। सभी फाइटर जेट्स बरेली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर समेत जनप्रतिनिधि और एयरफोर्स के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन