फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up female teachers will now get Karva Chauth holiday in secondary school

UP: माध्यमिक स्कूलों में अब महिला शिक्षिकाओं को मिलेगा करवा चौथ का अवकाश, आदेश हुआ जारी

Thu, 17 Aug 2023 12:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Aug 2023 12:25 AM IST
सार

माध्यमिक स्कूल की महिला टीचरों को अब करवा चौथ पर अवकाश मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े कुछ अन्य त्योहारों पर भी वह छुट्टी ले सकेंगी।

विज्ञापन
up female teachers will now get Karva Chauth holiday in secondary school
अभी तक यह छुट्टी सिर्फ बेसिक स्कूलों में होती थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माध्यमिक विद्यालयों में तैनात महिला शिक्षिकाओं के लिए करवा चौथ व्रत का अवकाश घोषित किया गया है। इसकी मांग लंबे समय से शिक्षक संगठन कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इससे संबंधित आदेश बुधवार को जारी किया।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि क्षेत्र विशेष में हरतालिका तीज या हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी/ललई छठ, ज्यूतिया व्रत/अहोई अष्टमी व्रत रखने वाली महिला शिक्षिकाओं को उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राचार्य छुट्टी स्वीकृत करेंगे। बता दें कि बेसिक विद्यालयों में करवा चौथ का अवकाश पहले से दिया जा रहा है। इस फैसले से महिला शिक्षकों में खुशी की लहर है। उधर कर्मचारी संगठनों ने भी इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed