फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fee reimbursement to 16 lakh students for the first time in November, decision for relief in Corona disaster, payment will be done by Tuesday

यूपी : नवंबर में पहली बार 16 लाख छात्रों को शुल्क की भरपाई, कोरोना विपदा में राहत के लिए फैसला, मंगलवार तक हो जाएगा भुगतान

Sun, 28 Nov 2021 12:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Nov 2021 12:29 PM IST
सार

कोरोना विपदा को देखते हुए सरकार ने पहले भुगतान करके विद्यार्थियों और उनके परिवारों राहत देने का प्रयास किया है। इन सभी विद्यार्थियों को मंगलवार तक भुगतान हो जाएगा।

विज्ञापन
UP: Fee reimbursement to 16 lakh students for the first time in November, decision for relief in Corona disaster, payment will be done by Tuesday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में नवंबर में पहली बार 16 लाख छात्रों को शुल्क की भरपाई के साथ वजीफा दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को अवकाश के दिन भी समाज कल्याण निदेशालय में ट्रेजरी बिल तैयार किए गए। कोरोना विपदा को देखते हुए सरकार ने पहले भुगतान करके विद्यार्थियों और उनके परिवारों राहत देने का प्रयास किया है। इन सभी विद्यार्थियों को मंगलवार तक भुगतान हो जाएगा।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए वित्त वर्ष 2021-22 में अभी तक कुल 69.82 लाख विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। इनमें सभी वर्गों, कक्षाओं और पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें से 48 लाख विद्यार्थियों का डाटा संस्थान स्तर से अग्रसारित हो चुका है। समाज कल्याण निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक, एनआईसी से डाटा ‘ओके’ होने के बाद 13 लाख विद्यार्थियों को भुगतान के लिए ट्रेजरी बिल तैयार हो चुका है। तीन लाख और छात्रों का डाटा सोमवार तक अंतिम रूप से स्वीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह से करीब 16 लाख विद्यार्थियों को 30 नवंबर तक भुगतान कर दिया जाएगा। प्रथम चरण के इस भुगतान में उन विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिनका डाटा संस्थानों के स्तर से 28 अक्तूबर तक अग्रसारित कर दिया गया था। दूसरे चरण में उन विद्यार्थियों को भुगतान किया जाएगा, जिनका डाटा 3 दिसंबर तक संस्थानों से अग्रसारित होगा। सरकार की विशेष घोषणा केतहत दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर 1.56 लाख छात्रों को इस योजना के तहत भुगतान किया गया था। हर साल गांधी जयंती के बाद जनवरी से मार्च केबीच ही भुगतान होता रहा है। इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकट से पैदा हुई परिस्थितियों केचलते नवंबर में भुगतान के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed