फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fear of terrorist attack on Independence Day, DGP orders strict action on road, rail and air routes

यूपी: स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, डीजीपी ने सड़क, रेल और हवाई मार्गों पर दिए सख्ती के आदेश

Wed, 14 Aug 2024 12:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 Aug 2024 12:03 AM IST
सार

Terrorist attack on Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
UP: Fear of terrorist attack on Independence Day, DGP orders strict action on road, rail and air routes
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आतंकी हमले की संभावना के दृष्टिगत अलर्ट रहने के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य राज्यों की सीमाओं से सटे जिलों में आतंकी एवं अन्य संगठनों की गतिविधियों के मद्देनजर रेल, सड़क एवं हवाई आगमन पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। वहीं स्वतंत्रता दिवस के महत्वपूर्ण आयोजनों जैसे तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झांकी आदि की सुरक्षा बढ़ाने, एंटी-सैबोटॉज चेकिंग कराने, कार्यक्रम स्थलों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध करने, रूफ-टॉप ड्यूटी लगाने तथा ट्रैफिक प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


मंगलवार को डीजीपी की ओर से सभी एडीजी जोन, आईजी रेंज, जिलों के कप्तानों, रेलवे आदि को पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग करके सचेत व सक्रिय रहने को कहा गया। वहीं रेलवे, मेट्रो, बस स्टेशन, सिनेमाहाल, मल्टीप्लेक्स, शॉपिंगमॉल, होटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश एवं जिलों के समस्त प्रवेश मार्गों पर लगातार चेकिंग के लिए चेकपोस्ट एवं बैरियर ड्यूटी को सतर्क रखने को भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, माइक्रोलाइट एयर क्राफ्ट, पैराग्लाइडर, हैंगग्लाइडर, ड्रोन एवं अन्य मानव रहित विमानों की उड़ानों पर आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा। उन्होंने स्कूल व कॉलेजों के आसपास भी पर्याप्त सुरक्षा करने, जिलों के अभिसूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय रखने के साथ राष्ट्र विरोधी एवं समाज विरोधी गतिविधियों की कड़ी निगरानी रखने की हिदायत भी दी। साथ ही आवासीय कालोनियों में किरायेदारों का अभियान चलाकर सत्यापन कराने, केमिकल्स की दुकानों का सत्यापन एवं चेकिंग करने, संवेदनशील धार्मिक स्थलों व अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एसओपी के मुताबिक करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed