{"_id":"6053302ebab6c077ad0b9803","slug":"up-father-shot-dead-for-not-naming-land-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सीतापुर में जमीन नाम नहीं करने पर पिता को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सीतापुर में जमीन नाम नहीं करने पर पिता को मारी गोली
Thu, 18 Mar 2021 04:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Mar 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर में कोतवाली सिधौली इलाके में बुधवार की रात युवक ने अपने पिता को असलहे से गोली मारकर घायल कर दिया है। घायलावस्था में बुजुर्ग को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिधौली इलाके के गांव रायगंज निवासी लाले (60) को बुधवार की रात उसके ही बेटे विनोद ने अवैध असलहे से गोली मार दी। गोली लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर घायल के दूसरे बेटे राजकुमार ने पुलिस को तहरीर दी।
राजकुमार का कहना है कि उसका भाई विनोद बेचने के लिए अपने हिस्से की जमीन पिता से मांग रहा था। इसलिए वह देने से मना कर रहे थे। वह एक लाख देने को तैयार थे, लेकिन इसके बाद भी विनोद नहीं मान रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार की रात विवाद हो गया। कहासुनी और वाद विवाद बढ़ने पर विनोद ने पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। सिधौली कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार हो गया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल और खोखा बरामद हुआ है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।