फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Farmers' tractor rally will be held in all districts in November, BJP Kisan Morcha will hold assembly conference in December

यूपी : नवंबर में सभी जिलों में निकलेगी किसानों की ट्रैक्टर रैली, भाजपा किसान मोर्चा दिसंबर में करेगा विधानसभा सम्मेलन

Wed, 27 Oct 2021 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Oct 2021 09:41 PM IST
सार

मोर्चा की ओर से दिसंबर में सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Farmers' tractor rally will be held in all districts in November, BJP Kisan Morcha will hold assembly conference in December
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से नवंबर में सभी 75 जिलों में किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर जिले में मोदी-योगी सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संगठनों का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं मोर्चा की ओर से दिसंबर में सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि नवंबर में सभी 75 जिलों में एक-एक किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। ट्रैक्टर रैली में सैंकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर शामिल होंगे। रैली को जिले के 15 से 20 किलोमीटर की परिधि में निकाला जाएगा। ट्रैक्चर रैली के जरिये योगी सरकार की ओर से गन्ना मूल्य में वृद्धि, बिजली के बिल जमा करने में दी गई छूट और पराली जलाने के मुकदमे वापस लेने सहित किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को किसानों के बीच बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में स्थानीय विधायक, सांसद और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन


50 लाख किसानों के बीच जाएंगे
कामेश्वर सिंह ने बताया कि किसान मोर्चा की ओर से अभी ग्राम पंचायत स्तर पर किसान चौपाल आयोजित कर किसानों के बीच अपनी बात रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक 30 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित हो चुकी है। दस नवंबर तक 50 हजार ग्राम पंचायतों में किसान चौपाल आयोजित कर 50 लाख किसानों के बीच सरकार व संगठन की बात पहुंचाने के साथ विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed