फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Farmer son Manpriyam secures India 4th rank in CUET PG, scores 259 out of 300; brings laurels to stu

UP: किसान के बेटे मनप्रियम ने सीयूईटी पीजी में पाई ऑल इंडिया चौथी रैंक, 300 में पाए 259 अंक; बढ़ाया मान

Sat, 25 Apr 2026 12:36 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 25 Apr 2026 12:36 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र मनप्रियम ने सीयूईटी पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर राजधानी का मान बढ़ाया है। उन्होंने 300 में 259 अंक प्राप्त किए। इससे पहले आईआईटी जैम में भी शानदार रैंक हासिल की थी। सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

विज्ञापन
UP Farmer son Manpriyam secures India 4th rank in CUET PG, scores 259 out of 300; brings laurels to stu
मेधावी छात्र मनप्रियम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र मनप्रियम ने एक बार फिर अपनी मेधा का परचम फहराते हुए राजधानी का मान बढ़ाया है। उन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पीजी) में चौथी आल इंडिया रैंक हासिल की है। इससे पहले मनप्रियम ने आइआइटी जैम (ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फार मास्टर्स) परीक्षा में 45वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की थी। 
विज्ञापन


मेधावी छात्र मनप्रियम लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी छठे सेमेस्टर के छात्र हैं। मनप्रियम ने गणित विषय में सीयूईटी (पीजी) की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को देर शाम को सीयूईटी (पीजी) का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें उन्होंने 300 में 259 अंक अर्जित कर चौथी आल इंडिया रैंक हासिल की है। 
विज्ञापन


मनप्रियम का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की दोनों ही परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता के बाद गणित की उत्कृष्ट उच्च शिक्षा और शोध के लिए देश के शीर्ष शिक्षा संस्थानों में दाखिले का अवसर मिला है। गौरतलब है कि मनप्रियम में स्व-अध्ययन से यह सफलताएं प्राप्त की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनप्रियम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। राजधानी के कानपुर रोड स्थित हिंद नगर निवासी मनप्रियम की माता पंखुड़ी सिंह गृहिणी हैं। जबकि पिता यदुनाथ सिंह मुरारी किसान और रचनाधर्मी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed