फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fares for all types of AC buses on roadways reduced

यूपी: रोडवेज की सभी तरह की एसी बसों का किराया घटा, साधारण बसों का किराया भी 7% होगा कम, जानिए नई दरें

Sat, 16 Dec 2023 08:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 Dec 2023 08:57 PM IST
सार

दस प्रतिशत किराया कम होने से राजधानी बसों में पैसेंजरों की संख्या में इजाफे की बात अफसर बता रहे हैं। इसी क्रम में निगम प्रशासन की ओर से एसी बसों जनरथ, शताब्दी, वोल्वो आदि का किराया कम करने का निर्णय लिया गया, जिसे शनिवार से लागू कर दिया गया। 

विज्ञापन
UP: Fares for all types of AC buses on roadways reduced
जनरथ बस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी रोडवेज की एसी बसों का किराया शनिवार से कम कर दिया गया। टिकटों के दाम दस प्रतिशत कम किए गए हैं। अब साधारण बसों का किराया कम करने की तैयारी अफसर कर रहे हैं। यह सात प्रतिशत कम किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी से नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन


फरवरी, 2023 को परिवहन निगम प्रशासन की ओर से नुकसान का हवाला देते हुए किराए में बढ़ोत्तरी की गई थी। हालांकि जब निगम की ओर से यात्रियों की संख्या व टिकटों से हुई आय का आंकलन कराया गया तो नतीजे  सिफर रहे। मसलन, यात्रियों की संख्या में उम्मीद के अनुसार वृद्घि नहीं नजर आई। यही वजह रही कि जिन राजधानी बसों का किराया सामान्य बसों से दस प्रतिशत अधिक था। यात्री नहीं मिलने के कारण उनका किराया भी निगम प्रशासन को कम करना पड़ा। 
विज्ञापन


दस प्रतिशत किराया कम होने से राजधानी बसों में पैसेंजरों की संख्या में इजाफे की बात अफसर बता रहे हैं। इसी क्रम में निगम प्रशासन की ओर से एसी बसों जनरथ, शताब्दी, वोल्वो आदि का किराया कम करने का निर्णय लिया गया, जिसे शनिवार से लागू कर दिया गया। एसी बसों का किराया सस्ता होने के बाद अब अफसर साधारण बसों का किराया कम करने की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी के पहले हफ्ते में सात प्रतिशत साधारण बसों का किराया कम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण बसों का किराया भी 7% कम होगा
 रोडवेज की एसी बसों का किराया शनिवार से 10% कम कर दिया गया। अब साधारण बसों का किराया भी 7% कम किया जाएगा। नई दरें जनवरी से लागू हो सकती हैं। परिवहन निगम ने नुकसान का हवाला देते हुए इस साल फरवरी में बसों के किराये में वृद्धि की थी। पर यात्रियों की संख्या उम्मीद के अनुसार नहीं बढ़ी। इस वजह से जिन राजधानी बसों का किराया सामान्य से 10% अधिक था, उनका किराया कम करना पड़ा। इसी क्रम में एसी बसों का किराया भी कम किया गया।


कंडक्टरों से हुई कहासुनी
शनिवार से एसी बसों का किराया कम कर दिया गया पर शुकव्रार देर रात तक कंडक्टरों को किराए की नई दरों के बाबत जानकारी नहीं दी गई। जिसके चलते इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन ईटीएम में नई दरें फीड नहीं हुई और बस कंडक्टरों व यात्रियों के बीच कहासुनी होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed