फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Every problem related to women's learner driving license will be solved, license counseling camp on Wednes

यूपी: महिलाओं की लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी हर समस्या होगी हल, लाइसेंस काउंसिलिंग शिविर कल

Tue, 09 Sep 2025 08:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Sep 2025 08:44 PM IST
सार

Driving license in UP: अमर उजाला की ओर से  लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित काउंसिलिंग शिविर बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित फिटनेस सेंटर में लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Every problem related to women's learner driving license will be solved, license counseling camp on Wednes
Driving license - फोटो : demo pic,

विस्तार

अमर उजाला की ओर से महिलाओं के लिए लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित काउंसिलिंग शिविर बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित फिटनेस सेंटर में लगाया जाएगा। बीते तीन व चार अगस्त को अमर उजाला के डालीबाग स्थित कार्यालय में लगाए गए लर्नर लाइसेंस शिविर में जिन महिलाओं ने डीएल के लिए आवेदन किया था और उन्हें दिक्कतें आ रही हैं, वह लाइसेंस से संबंधित जानकारी अफसरों से हासिल कर सकती हैं। शिविर से ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों तरह से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, अमर उजाला की ओर सामाजिक सरोकारों के तहत 3 व 4 अगस्त को महिलाओं के लिए विशेष रूप से लर्नर लाइसेंस शिविर लगाया गया था। इसमें 230 से अधिक महिलाओं ने लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इनमें कई महिलाओं को लर्नर लाइसेंस टेस्ट सहित अन्य दिक्कतें पेश आ रही थीं। उनकी सुविधा को देखते हुए बुधवार 10 सितंबर को ट्रांसपोर्टनगर फिटनेस सेंटर पर काउंसिलिंग शिविर लगाया जा रहा है। इसमें एआरटीओ प्रशासन व संभागीय निरीक्षक आवेदन से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इस शिविर में महिला आवेदक ऑनलाइन गूगल मीट के जरिए जुड़ सकती हैं। साथ ही जिन्हें ऑनलाइन जुड़ने में दिक्कतें हैं, वह फिटनेस सेंटर पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करवा सकती हैं। इसके लिए मौके पर अफसरों की टीम मौजूद रहेगी। महिलाएं गूगल मीट के इस लिंक https://meet.google.com/pug-cywb-wgr से जुड़ सकती हैं।
विज्ञापन


यह है गूगल मीट का लिंक व समय
लर्नर लाइसेंस के काउंसिलिंग शिविर में महिला आवेदक ऑनलाइन गूगल मीट के जरिए जुड़ सकती हैं। इसके लिए गूगल मीट का लिंक https://meet.google.com/pug-cywb-wgr से जुड़ सकते हैं। गूगल मीट पर समस्याओं के निस्तारण का दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटनेस सेंटर में भी मिलेगी मदद
महिला आवेदकों की सुविधा के लिए फिटनेस सेंटर में शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर दोपहर 1 बजे से लगेगा। इसमें जिन महिला आवेदकों को ऑनलाइन जुड़ने में दिक्कतें हों, वे ट्रांसपोर्टनगर स्थित फिटनेस सेंटर पहुंचकर लर्नर लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं को दूर करवा सकती हैं।

यह लेकर पहुंचे आवेदक
गूगल मीट पर ऑनलाइन जुड़ने वाली या फिर फिटनेस सेंटर पहुंचकर ऑफलाइन शिविर में लर्नर लाइसेंस में पेश आ रहीं समस्याओं को दूर करवाने वाली महिला आवेदकों को अपने साथ आधार कार्ड, उससे जुड़ा मोबाइल नंबर व लर्नर लाइसेंस आवेदन के समय मिली रसीद या एप्लीकेशन नंबर साथ लाना अनिवार्य है।


इन दिक्कतों का होगा समाधान
-लर्नर लाइसेंस कैसे बनवाएं, क्या प्रक्रिया है, यह जानने व समझने के लिए।
-लर्नर लाइसेंस आवेदन के बाद ऑनलाइन टेस्ट के लिए लिंक न मिला हो।
-लिंक मिलने के बाद टेस्ट की प्रक्रिया समझ में न आ रही हो।
-टेस्ट देने के दौरान समस्याएं आ रही हों।
-अगर ऑनलाइन टेस्ट दिया हो और फेल हो गए हों तो आगे क्या करना है, यह जानने व समझने के लिए।
-टेस्ट में पास होने के बाद लर्नर लाइसेंस का पीडीएफ न मिला हो।
-लर्नर लाइसेंस आवेदन के बाद टेस्ट में पास हो गए हों और स्थायी डीएल बनवाने से जुड़ी जानकारियां चाहिए हो।
-स्थायी डीएल के लिए आवेदन में दिक्कतें आ रही हों।
-स्थायी डीएल की प्रक्रिया समझ न आ रही हो।

होगी हरसंभव मदद
ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ में तैनात एआरटीओ(प्रशासन) प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फिटनेस सेंटर में आवेदकों के लिए लगने वाले ऑफलाइन शिविर में सभी समस्याओं को निस्तारित किया जाएगा। लाइसेंस बनवाने में मदद की जाएगी। साथ ही डीएल से संबंधित हर प्रकार की जानकारियां भी दी जाएंगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed