फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Every effort is insufficient, dengue patients have doubled in a month, the number of patients in the state has crossed 27 thousand

यूपी : हर प्रयास नाकाफी, माह भर में दोगुने हो गए डेंगू के मरीज, प्रदेश में मरीजों की संख्या 27 हजार से पार

Sun, 21 Nov 2021 10:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 21 Nov 2021 10:50 AM IST
सार

प्रदेश में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला अगस्त में शुरू हुआ था। इसके बाद फिरोजाबाद, मथुरा सहित आसपास के इलाके में बुखार से मौत होने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। अब हर जिले में मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Every effort is insufficient, dengue patients have doubled in a month, the number of patients in the state has crossed 27 thousand
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में डेंगू रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान नाकाफी साबित हो रहे हैं। माह भर में डेंगू मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कहना है कि एक दशक में पहली बार इस साल सर्वाधिक 27 हजार से अधिक डेंगू के मरीज मिले हैं। जबकि वर्ष 2017 में 197 और वर्ष 2018 में 210 डेंगू मरीज मिले थे। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि फागिंग के बजाय लार्वा नियंत्रण और मच्छरदानी प्रयोग पर जोर देना होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला अगस्त में शुरू हुआ था। इसके बाद फिरोजाबाद, मथुरा सहित आसपास के इलाके में बुखार से मौत होने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। अब हर जिले में मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू से बचाव के लिए फागिंग, सैनेटाइजेशन व लार्वा नियंत्रण के अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पर, मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अक्तूबर में 13,972 मरीज मिले थे। नवंबर यह संख्या बढ़कर 27,109 हो गई है। जबकि पिछले साल नवंबर में यह संख्या सिर्फ 3,318 थी। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में सर्वाधिक 5766 मरीज 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस वर्ष सर्वाधिक 5,766 डेंगू मरीज फिरोजाबाद में मिले हैं। इसके अतिरिक्त लखनऊ में 2118, मेरठ में 1621, मथुरा में 1578, प्रयागराज में 1424, झांसी में 1282, कन्नौज में 1259, गाजियाबाद में 1185, आगरा में 1075 और मुरादाबाद में 1031 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में एक हजार से कम मरीज मिले हैं। वहीं, डेंगू से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शुरू में ध्यान नहीं देने से फैला डेंगू
शुरुआती दिनों में पूरी टीम कोविड नियंत्रण में लगी रही। डेंगू पर ध्यान नहीं दिया गया। जब यह बीमारी बढ़ी तो नियंत्रित करने की रणनीति अपनाई गई। इसी चूक का नतीजा है कि डेंगू लगातार फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का फागिंग करने पर जोर है। जबकि डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव होना चाहिए। परिवार के एक भी सदस्य को बुखार आता है तो उसे मच्छरदानी में रखा जाए। इससे डेंगू का प्रसार कम होगा। -डॉ. बद्री विशाल, पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य


इस साल बारिश से जलभराव अधिक हुआ। इससे मच्छरों को पनपने में मदद मिली। अब सर्दी बढ़ी है। धीरे-धीरे डेंगू का असर कम होने लगेगा। विभाग की ओर से हर स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। -डॉ. वेदब्रत सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed