फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Eunuchs create ruckus in Janrath bus going from Lucknow to Prayagraj, beat up passengers for not allowing

यूपी: लखनऊ से प्रयागराज जा रही जनरथ बस में किन्नरों का उत्पात, अश्लील हरकतों की मनाही पर यात्रियों को पीटा

Thu, 10 Jul 2025 07:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 10 Jul 2025 07:11 PM IST
सार

Nuisance of eunuchs: लखनऊ से प्रयागराज जा रही यूपी रोडवेज की जनरथ बस में किन्नरों ने उत्पाद मचाया।  यात्रियों को गाली देने के साथ उनके साथ मारपीट की। मामला की शिकायत हो गई है। 

विज्ञापन
UP: Eunuchs create ruckus in Janrath bus going from Lucknow to Prayagraj, beat up passengers for not allowing
जनरथ बस में किन्नरों का उत्पात। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ से प्रयागराज जा रही एसी जनरथ बस में बृहस्पतिवार को किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। यात्रियों से मारपीट व गालीगलौज तक की। किन्नरों ने बस को रुकवाया और यात्रियों को नीचे उतारा। मामले में एफआईआर के लिए चालक, परिचालक ने आलमबाग थाने में तहरीर दी है। यात्रियों को दूसरी बस से भिजवाया गया।

विज्ञापन


मामला रोडवेज की अवध डिपो की बस का है। बस संख्या यूपी 33 एटी 4029 एसी जनरथ बस है। यह बस बृहस्पतिवार सुबह 10ः20 बजे आलमबाग बस अड्डे से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। बस में चालक जगदीश चंद्र यादव और परिचालक शीला गौतम थे। इसके अतिरिक्त करीब 30 यात्री सवार थे। आलमबाग बस अड्डे से कुछ दूर आगे बढ़ने पर आलमबाग थाने से थोड़ी दूर पहले बस में दर्जनभर किन्नर चढ़ गए। किन्नरों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों से जबरन वसूली करने लगे। जब यात्रियों ने पैसे देने से इनकार किया तो कुछ किन्नरों ने अश्लीलता की हदें पार कर दीं। किन्नरों ने यात्रियों से मारपीट व गालीगलौज भी की। किन्नरों ने बस को रुकवाया और यात्रियों को उतरवा दिया। आलमबाग थाने में परिचालक व चालक की ओर से शिकायत दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। यात्रियों के उतर जाने के बाद बस खाली वापस लौट आई।

विज्ञापन

''...बस रोको, थाने लेकर चलो''

बस के अंदर उत्पात करने के बाद किन्नरों ने जबरन बस को रुकवाया। बाहर आकर ईंट व पत्थर उठा लिए तथा शीशा तोड़ने की धमकी देने लगे। इसी बीच और किन्नरों को भी बुला लिया तथा यात्रियों को नीचे उतरवा दिया। परिचालक व चालक ने बताया कि बस रुकवाकर उसे थाने लेकर चलने का दबाव भी किन्नरों ने बनाया। ऐसे में पुलिस व किन्नरों की मिलीभगत के भी कयास यात्रियों ने लगाए।

साधारण से एसी बसों तक किन्नरों का आतंक
ट्रेन में किन्नरों के आतंक की खबरें आम बात हैं। लेकिन अब बसों में भी किन्नरों ने यात्रियों का सफर मुहाल कर दिया है। खास बात यह है कि आलमबाग, कैसरबाग, कमता सहित सभी बस अड्डों से चलने वाली साधारण बसों में किन्नर यात्रियों के लिए मुसीबत बने हुए थे। लेकिन अब एसी बसों में भी आतंक का पर्याय बन रहे हैं।

विज्ञापन

किन्नरों ने की है अभद्रता 

बसों में किन्नरों के आतंक को लेकर पुलिस को कई बार चिट्ठियां लिखी गई हैं। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। आलमबाग बस अड्डे पर एसी जनरथ बस में किन्नरों ने यात्रियों से अभद्रता की है, जिसकी तहरीर चालक व परिचालक की ओर से आलमबाग थाने में दी गई है।-आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed